रांची : झारखंड में लगातार हो रही बारिश और प्रतिकूल मौसम के कारण प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू का आज यानी शुक्रवार को प्रस्तावित रांची दौरा स्थगित हो गया है। उन्हें शुक्रवार को हैदराबाद से रांची आना था, लेकिन फ्लाइट रद्द होने के कारण उनका रांची आगमन टाल दिया गया। कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर जारी सूचना में इसकी जानकारी दी गई। पार्टी ने बताया कि के. राजू के आगामी कार्यक्रम और रांची आगमन की नई तारीख की जानकारी बाद में साझा की जाएगी।
आवश्यक सूचना
झारखंड में लगातार हो रही बारिश एवं प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी श्री @KRajuINC जी की आज हैदराबाद से रांची आने वाली फ्लाइट रद्द हो गई है।
अतः श्री के. राजू जी का आज रांची आगमन स्थगित हो गया है।
आगामी कार्यक्रम एवं उनके आगमन के…
— INCJharkhand (@INCJharkhand_) September 25, 2026
26 सितंबर को प्रस्तावित था पार्टी कार्यक्रम
कांग्रेस की ओर से जारी पोस्ट में कहा गया कि झारखंड में लगातार हो रही बारिश एवं प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू की आज हैदराबाद से रांची आने वाली फ्लाइट रद्द हो गई है। इसके चलते के. राजू का शुक्रवार को रांची आगमन स्थगित हो गया है। पार्टी ने कहा कि उनके आगामी कार्यक्रम और रांची आगमन के संबंध में अगली सूचना प्राप्त होते ही जानकारी साझा की जाएगी। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस की ओर से बताया गया था कि के. राजू 25 सितंबर को रांची पहुंचने वाले थे। इसके बाद 26 सितंबर को प्रस्तावित पार्टी कार्यक्रम में उनके शामिल होने का कार्यक्रम था।




