NEET PG 2026 Result जारी, जानें कैटेगरी वाइज कटऑफ और रैंक

नई दिल्ली : राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने NEET PG 2026 का रिजल्ट आज यानी गुरुवार को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपने प्राप्त अंक और नीट पीजी 2026 की रैंक देख सकते हैं। यह परीक्षा एमडी, एमएस, डीएनबी, डीआरएनबी और

NEET PG

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली : राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने NEET PG 2026 का रिजल्ट आज यानी गुरुवार को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपने प्राप्त अंक और नीट पीजी 2026 की रैंक देख सकते हैं। यह परीक्षा एमडी, एमएस, डीएनबी, डीआरएनबी और पीजी मेडिकल डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी। NEET PG 2026 की मुख्य परीक्षा 30 अगस्त 2026 को हुई थी। इसमें कुल 2,63,544 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। वहीं, जयपुर के आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड सीतापुरा-1 और 2 परीक्षा केंद्रों पर प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर 2026 को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें 2,416 अभ्यर्थी शामिल हुए।

NEET PG 2026 में कितनी रही कटऑफ?

NBEMS ने अलग-अलग श्रेणियों के लिए न्यूनतम योग्यता पर्सेंटाइल और कटऑफ अंक जारी किए हैं।

श्रेणीन्यूनतम योग्यता पर्सेंटाइलकटऑफ अंक
सामान्य/ईडब्ल्यूएस50वां पर्सेंटाइल262
सामान्य दिव्यांग45वां पर्सेंटाइल244
एससी/एसटी/ओबीसी, इनमें दिव्यांग भी शामिल40वां पर्सेंटाइल226

सामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता 50वां पर्सेंटाइल और 262 अंक है। सामान्य दिव्यांग श्रेणी के लिए 45वां पर्सेंटाइल और 244 अंक है। वहीं, एससी, एसटी और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों, जिनमें दिव्यांग अभ्यर्थी भी शामिल हैं, के लिए 40वां पर्सेंटाइल और 226 अंक निर्धारित हैं।

रिजल्ट में क्या-क्या जानकारी दी गई?

NBEMS की ओर से जारी रिजल्ट में उम्मीदवारों के प्राप्त अंक और NEET PG 2026 की रैंक दी गई है। अभ्यर्थी परिणाम देखने के बाद अपने अंक और रैंक की जांच कर सकते हैं। रिजल्ट को आगे की प्रवेश प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रखना होगा। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।

कब आएगी नीNEET PG की आंसर-की?

रिजल्ट नोटिस के अनुसार, NEET PG 2026 की उत्तर कुंजी 1 अक्टूबर 2026 को वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। उम्मीदवार अपने लॉगिन डैशबोर्ड के जरिए प्रत्येक प्रश्न की प्रश्न आईडी, सही उत्तर कुंजी आईडी, चिह्नित प्रतिक्रिया आईडी और मूल्यांकन योजना के अनुसार दिए गए स्कोर की जानकारी देख सकेंगे। बोर्ड के मुताबिक, परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के व्यक्तिगत स्कोरकार्ड भी 1 अक्टूबर 2026 से उपलब्ध होंगे। अभ्यर्थी इन्हें NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in से डाउनलोड कर सकेंगे। सूचना बुलेटिन के अनुसार, NEET PG 2026 का परिणाम संभावित रूप से 30 सितंबर 2026 को घोषित किया जाना था। हालांकि, NBEMS ने निर्धारित तारीख से पहले ही 24 सितंबर को रिजल्ट जारी कर दिया। उत्तर कुंजी और व्यक्तिगत स्कोरकार्ड 1 अक्टूबर 2026 से उपलब्ध कराए जाएंगे।

रिजल्ट के बाद आगे क्या होगा?

NEET PG रिजल्ट जारी होने के बाद प्रवेश की आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। राज्य कोटे की सीटों के लिए अंतिम मेरिट सूची संबंधित राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपने नियमों के अनुसार तैयार करेंगे। यह मेरिट सूची संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की योग्यता एवं पात्रता शर्तों, लागू दिशा-निर्देशों, नियमों और आरक्षण नीति के आधार पर तैयार की जाएगी। अभ्यर्थी NEET PG 2026 का रिजल्ट NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। परिणाम में प्राप्त अंक और रैंक की जानकारी उपलब्ध है। NBEMS की वेबसाइट पर NEET PG के लिए अलग पेज भी उपलब्ध है। यहां परीक्षा से जुड़ी सूचनाएं, आवेदन और परिणाम संबंधी जानकारी देखी जा सकती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *