रांची: मारवाड़ी सहायक समिति के सदस्य व समाजिक कार्यकर्ता आंनद जालान ने झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह के जमशेदपुर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
also read : यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत; कई गंभीर रूप से घायल
आनंद जालान ने कहा कि तृषा सिंह के असामयिक निधन की खबर अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक है। इतनी कम उम्र में किसी परिवार के सदस्य को खो देना अत्यंत दुखद और अपूरणीय क्षति है। इस कठिन और दुःख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह एवं उनके पूरे परिवार के साथ हैं।
उन्होंने कहा कि ईश्वर शोकाकुल परिवार को इस असीम पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें तथा दिवंगत तृषा सिंह की आत्मा को शांति प्रदान करें।
जालान ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अन्य लोगों के परिजनों के प्रति भी अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।




