रांची : जमशेदपुर में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में राज्य सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे की खबर पर CM हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए दुख जताया और शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
Read More : जमशेदपुर के केनरा बैंक में दिनदहाड़े डाका, हथियारबंद बदमाशों ने लूटे 42 लाख और सोना
हेमंत सोरेन ने जताई संवेदना
CM हेमंत सोरेन ने कहा कि जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए सड़क हादसे में साथी मंत्री एवं बहन दीपिका पांडेय सिंह की बेटी और अन्य लोगों के निधन की खबर से उनका मन बेहद व्यथित है। उन्होंने कहा कि अपनी संतान को खोने का दुख किसी भी माता-पिता और परिवार के लिए शब्दों से परे और असहनीय होता है। इस कठिन घड़ी में उन्होंने दीपिका पांडेय सिंह और अन्य शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए सड़क हादसे में राज्य सरकार में साथी मंत्री एवं बहन श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह जी की बेटी एवं अन्य लोगों के निधन की बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर से मन अत्यंत व्यथित है।
अपनी संतान को खोने का दुःख किसी भी माता-पिता और परिवार के लिए शब्दों से परे और…
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) September 24, 2026
बोले- इस अपूरणीय क्षति के लिए शब्द नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अपूरणीय क्षति है और इसके लिए शब्द नहीं हैं। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। हेमंत सोरेन ने मरांग बुरु से दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।






