रांची : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के सतर्कता विभाग के तत्वावधान में GeM की नई सुविधाएं एवं कार्यप्रणाली विषय पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य प्रतिभागियों को Government e-Marketplace (GeM) की नवीनतम सुविधाओं, प्रक्रियाओं और कार्यप्रणाली की जानकारी देकर खरीद संबंधी कार्यों में दक्षता बढ़ाना था। कार्यक्रम में निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) अनूप हंजूरा, मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार, महाप्रबंधक (MM) राज किशोर और महाप्रबंधक (HRD) एम.एफ. हक उपस्थित रहे।
Read More : प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और बाबूलाल मरांडी ने नए प्रभारियों को दी बधाई व शुभकामनाएं
GeM की नई सुविधाओं और खरीद प्रक्रिया की दी जानकारी
कार्यक्रम में GeM के निदेशक एवं नोडल अधिकारी, दिल्ली सूरज शर्मा और झारखंड स्थित उनकी टीम ने प्रतिभागियों को GeM पोर्टल की नवीनतम सुविधाओं और कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। सत्र के दौरान निर्धारित गुणवत्ता मानकों को सुनिश्चित करते हुए सर्वोत्तम उपलब्ध मूल्य (L1) पर खरीद प्रक्रिया को प्रभावी और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के महत्व पर भी चर्चा की गई।
74 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
क्षमता निर्माण कार्यक्रम में कुल 74 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। संवादात्मक और सहभागितापूर्ण सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने GeM से जुड़े नवीनतम प्रावधानों और विकासों को समझा। कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को खरीद संबंधी कार्यों में कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए उपयोगी जानकारी दी गई। CCL के अनुसार, यह कार्यक्रम पारदर्शी, दक्ष और प्रभावी खरीद प्रक्रियाओं को और मजबूत करने की दिशा में एक पहल रहा।




