Expo Utsav 2026 का पोस्टर रिलीज, मोरहाबादी में लगेंगे 400 स्टॉल

रांची : युवा सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन JCI रांची के ‘Expo Utsav 2026’ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आज यानी बुधवार को स्थानीय JCI कार्यालय में आयोजन का पोस्टर रिलीज किया गया। सात दिवसीय एक्सपो का आयोजन 1 से 7 अक्टूबर तक मोरहाबादी मैदान

Expo Utsav 2026
पोस्टर रिलीज

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : युवा सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन JCI रांची के ‘Expo Utsav 2026’ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आज यानी बुधवार को स्थानीय JCI कार्यालय में आयोजन का पोस्टर रिलीज किया गया। सात दिवसीय एक्सपो का आयोजन 1 से 7 अक्टूबर तक मोरहाबादी मैदान में किया जाएगा। पोस्टर को रांची के विभिन्न प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों, स्कूलों और मंदिरों समेत अन्य स्थानों पर लगाया जाएगा। इसके जरिए आम लोगों को एक्सपो से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। इस बार QR कोड के माध्यम से एंट्री टिकट बुक करने की सुविधा होगी। एक्सपो के दौरान होने वाले विभिन्न आयोजनों के लिए भी QR कोड से रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा।

Read More : प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और बाबूलाल मरांडी ने नए प्रभारियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

29वीं वर्षगांठ पर 400 स्टॉल होंगे आकर्षण

JCI रांची इस वर्ष व्यापार मेले की 29वीं वर्षगांठ मना रहा है। आयोजन में देश-विदेश के विभिन्न स्टॉल लगाए जाएंगे। एक्सपो के चीफ कोऑर्डिनेटर जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया ने बताया कि सात दिनों के आयोजन में देश के अलग-अलग शहरों से कुल 400 स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें बड़े ब्रांड, स्टार्टअप और ऑटोमोबाइल समेत विभिन्न श्रेणियों के स्टॉल शामिल होंगे।

जूनियर मास्टरशेफ से डॉग शो तक होंगे कार्यक्रम

एक्सपो के दौरान परिसर में प्रतिदिन अलग-अलग प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें जूनियर मास्टरशेफ, चित्रकला, ट्रेजर हंट, तंबोला, डॉग शो, वॉइस ऑफ एक्सपो, एक्सपो टैंक, डांस और योग प्रतियोगिता शामिल हैं। ‘Expo Utsav 2026’ के Principal Sponsor पंचरत्न स्काईलाइन (Panchratna Skyline – A legacy of trust) हैं। वहीं टैंगो (Tango), अल्पाइन (Alpine) और गृहस्थी (Grihasthi) आयोजन के Powered Partners हैं।

कई ब्रांड्स जुड़े पार्टनर के रूप में

आयोजन के लिए शहर के कई ब्रांड्स अलग-अलग श्रेणियों में पार्टनर के तौर पर जुड़े हैं। इनमें होटल बीएनआर चाणक्य हॉस्पिटैलिटी पार्टनर, मोशन एजुकेशन पार्टनर, बुद्धा टोयोटा ऑटोमोबाइल पार्टनर और श्री अलंकार ज्वेलरी पार्टनर हैं। इसके अलावा श्नाइडर इलेक्ट्रिक, प्रभुजी, वॉव डिटेलिंग, बागला, बलीफिया, NTPC, आराध्या, अपना मार्ट, मी & मॉम्स, एटीसी, कैफीनेटर्स और रेडियो धूम भी विभिन्न श्रेणियों में आयोजन से जुड़े हैं। पोस्टर रिलीज कार्यक्रम में एक्सपो के संयोजक जेसी तपिश केडिया और जेसी राहुल राजगारिया, अध्यक्ष सीए अभिषेक जैन, जेसीरेट चेयरपर्सन खुशबु सिंघानिया तथा सदस्य सिद्धार्थ जैस्वाल, तरुण अग्रवाल और प्रवीण अग्रवाल समेत संस्था के सदस्यों ने हिस्सा लिया। यह जानकारी एक्सपो के मीडिया प्रभारी जेसी वरुण जालान ने दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *