प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और बाबूलाल मरांडी ने नए प्रभारियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

रांची : भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए। पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से जारी नियुक्तियों में गजेंद्र पटेल को झारखंड BJP का प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ सौरभ सिंह

बाबूलाल मरांडी
गजेंद्र पटेल, पहले गोल घेरे में आदित्य साहू और दूसरे गोल घेरे में बाबूलाल मरांडी (फोटो- सोशल मीडिया)

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए। पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से जारी नियुक्तियों में गजेंद्र पटेल को झारखंड BJP का प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इन नियुक्तियों पर झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत पार्टी के कई नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्रदेश भाजपा नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों के कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।

प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को यूपी की जिम्मेदारी

भाजपा की नई सूची में झारखंड के राष्ट्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा तथा राजमहल के पूर्व विधायक अनंत ओझा को उत्तर प्रदेश का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश के प्रभारी के तौर पर विनोद तावड़े को जिम्मेदारी दी गई है। उनके साथ जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा सह-प्रभारी के तौर पर काम करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने गजेंद्र पटेल, सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन नेताओं के संगठनात्मक अनुभव और नेतृत्व से झारखंड भाजपा को लाभ मिलेगा। उन्होंने प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी मिलने पर भी शुभकामनाएं दीं।

बाबूलाल मरांडी समेत नेताओं ने दी बधाई

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गजेंद्र पटेल, सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त प्रभारी और सह-प्रभारियों के मार्गदर्शन में प्रदेश संगठन की गतिविधियों को गति मिलेगी। उन्होंने प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को भी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भी सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक अनुभव का लाभ झारखंड में पार्टी के कामकाज को मिलेगा।

इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, चंपाई सोरेन, मधु कोड़ा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और संजय सेठ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रवींद्र कुमार राय, दिनेशानंद गोस्वामी, यदुनाथ पांडेय समेत प्रदेश के कई नेताओं ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। प्रदेश भाजपा के विभिन्न पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों और नेताओं ने गजेंद्र पटेल, सौरभ सिंह, निवेदिता सिंह, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Read More : बैंक हड़ताल से पहले वित्त मंत्रालय का बड़ा फैसला, रविवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *