तमिलनाडु गैस रिसाव के प्रभावित 14 झारखंडी श्रमिक सुरक्षित घर लौटे, प्रशासन ने की व्यवस्था

चक्रधरपुर : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में अमोनिया गैस रिसाव की घटना से प्रभावित पश्चिमी सिंहभूम जिले के 14 प्रवासी श्रमिक गुरुवार को सुरक्षित झारखंड लौट आए। चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से सभी श्रमिकों का स्वागत किया गया और उनकी

तमिलनाडु गैस रिसाव

चक्रधरपुर : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में अमोनिया गैस रिसाव की घटना से प्रभावित पश्चिमी सिंहभूम जिले के 14 प्रवासी श्रमिक गुरुवार को सुरक्षित झारखंड लौट आए। चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से सभी श्रमिकों का स्वागत किया गया और उनकी कुशलक्षेम की जानकारी ली गई।

Read More : न्यायरथ पहुंचा लॉ कॉलेज , कानून की बारीकियों से रूबरू हुए विधि के छात्र

सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग और पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने श्रमिकों की सुरक्षित वापसी के लिए लगातार समन्वय बनाए रखा। सभी श्रमिक रेल मार्ग से राउरकेला होते हुए चक्रधरपुर पहुंचे, जहां प्रशासनिक अधिकारियों की टीम पहले से मौजूद थी।

श्रमिकों के लिए की गई विशेष व्यवस्था

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे श्रमिकों को प्रशासन की ओर से आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई। इसके बाद उन्हें उनके-अपने गांवों तक पहुंचाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की गई। साथ ही प्रत्येक श्रमिक को खाद्य सामग्री से युक्त फूड बास्केट भी उपलब्ध कराया गया, ताकि घर पहुंचने के बाद उन्हें किसी तरह की तत्काल परेशानी का सामना न करना पड़े।

गैस रिसाव के बाद सरकार ने किया समन्वय

गौरतलब है कि हाल ही में तमिलनाडु के तिरुवल्लूर स्थित एक औद्योगिक इकाई में अमोनिया गैस का रिसाव हुआ था। घटना के बाद वहां कार्यरत झारखंड के श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार ने तत्काल पहल की।

Read More : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर डॉ. बिधान चंद्र राय को श्रद्धांजलि, भाजपा विधायक कृषनेन्दु मुखर्जी ने किया माल्यार्पण

मुख्यमंत्री के निर्देश पर संबंधित विभागों और पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने तमिलनाडु के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा। इसी समन्वय के परिणामस्वरूप पश्चिमी सिंहभूम के सभी 14 प्रवासी श्रमिक सुरक्षित अपने गृह राज्य लौटने में सफल रहे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.