तमाड़ में तीन ट्रकों की जोरदार टक्कर, छह घंटे तक केबिन में फंसे रहे चालक

रांची: तमाड़ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर रात करीब दो बजे तीन ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो ट्रकों के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और दोनों चालक अंदर फंस गए। एक चालक को कुछ देर की

तीन ट्रकों की जोरदार टक्कर

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: तमाड़ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर रात करीब दो बजे तीन ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो ट्रकों के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और दोनों चालक अंदर फंस गए। एक चालक को कुछ देर की मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया गया, जबकि दूसरे चालक को करीब छह घंटे तक क्षतिग्रस्त केबिन में फंसा रहना पड़ा। उसे सुबह करीब आठ बजे सुरक्षित बाहर निकाला गया।

जानकारी के अनुसार, एक ट्रक जमशेदपुर से रांची की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के तुरंत बाद पीछे से आ रहा तीसरा ट्रक भी दूसरे ट्रक से जा भिड़ा। लगातार हुई टक्कर से दूसरे और तीसरे ट्रक के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों चालक क्षतिग्रस्त केबिन में फंस गए थे। स्थानीय लोगों और राहत दल की मदद से बचाव अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद दोनों चालकों को बाहर निकाला गया।

also read : झारखंड हाई कोर्ट को मिले 3 नए जज, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *