दर्जीजाड़ी में डालसा की टीम ने घर-घर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

रांची : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची की ओर से 60 दिवसीय मेगा जागरूकता अभियान के तहत माण्डर प्रखंड की महुआजारी पंचायत और दर्जीजाड़ी गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को ‘मानसिक बीमारी और बौद्धिक क्षमता वाले व्यक्तियों के लिए

डालसा
ग्रामीणों को डालसा ने दी कानूनी जानकारी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची की ओर से 60 दिवसीय मेगा जागरूकता अभियान के तहत माण्डर प्रखंड की महुआजारी पंचायत और दर्जीजाड़ी गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को ‘मानसिक बीमारी और बौद्धिक क्षमता वाले व्यक्तियों के लिए कानूनी सेवा योजना-2024’ समेत नालसा की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सुमन ठाकुर ने मेंटल हेल्थ केयर एक्ट-2017 के प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति के इलाज के अधिकार, स्वास्थ्य बीमा और इलाज के दौरान गोपनीयता के अधिकार के बारे में बताया। उन्होंने दिव्यांग विश्वविद्यालय की स्थापना, सुगम पुस्तकालय, ऑनलाइन लाइब्रेरी और 6 से 18 वर्ष की आयु के दिव्यांग बच्चों को निःशुल्क शिक्षा से जुड़े प्रावधानों की भी जानकारी दी।

Read More : एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने पर पीएम मोदी ने महिला टीम को दी बधाई

निःशुल्क कानूनी सहायता की दी जानकारी

ग्रामीणों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची की ओर से उपलब्ध निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में बताया गया। इस दौरान प्री-लिटिगेशन, लोक अदालत, स्थायी लोक अदालत, मध्यस्थता और राष्ट्रीय लोक अदालत की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को नालसा के टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में भी बताया गया। पीएलवी कालिन्दर गोप और पम्मी देवी ने राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं तथा डालसा से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी।

घर-घर पहुंची डालसा की टीम

दर्जीजाड़ी गांव में डालसा टीम ने घर-घर जाकर ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। मौके पर ही प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धा पेंशन योजना, पीएम किसान योजना, पशुपालन शेड योजना, राशन कार्ड, सिंचाई मशीन और लेबर कार्ड से संबंधित आवेदन लिए गए। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम से करीब 650 लोग जागरूक हुए और योजनाओं से लाभान्वित हुए।

डालसा के पीएलवी हरिराम करमाली और तालिब अंसारी समेत अन्य सदस्यों ने मध्यस्थता, लोक अदालत, बाल विवाह और बाल श्रम के मुद्दों पर भी ग्रामीणों को जागरूक किया। यह 60 दिवसीय मेगा जागरूकता अभियान के प्रथम चरण के तहत आयोजित कार्यक्रम था। अभियान झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के दिशा-निर्देश और डालसा रांची के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *