पकरी बरवाडीह कोयला परियोजना में हादसा, सुपरवाइजर की मौत

हज़ारीबाग: एनएमएल पकरी बरवाडीह, बड़कागांव कोयला परियोजना के त्रिवेणी सैनिक माइंस के मिड स्केल सेक्टर-2 में आज मंगलवार को हुए हादसे में एक सुपरवाइजर की मौत हो गई। मृतक की पहचान करीब 35 वर्षीय विभूति साहू के रूप में बताई गई है। घटना के बाद

हादसा

अपनी भाषा में पढ़ें

हज़ारीबाग:  एनएमएल पकरी बरवाडीह, बड़कागांव कोयला परियोजना के त्रिवेणी सैनिक माइंस के मिड स्केल सेक्टर-2 में  आज मंगलवार को हुए हादसे में एक सुपरवाइजर की मौत हो गई।  मृतक की पहचान करीब 35 वर्षीय विभूति साहू के रूप में बताई गई है।  घटना के बाद माइंस परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
गंभीर रूप से घायल विभूति साहू को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हजारीबाग रेफर कर दिया गया। हजारीबाग ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि विभूति साहू माइंस के मिड स्केल सेक्टर-2 में सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत थे।  मंगलवार को काम के दौरान वह माइंस क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान एक सैनिक वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद कर्मियों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।
स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हजारीबाग रेफर किया। परिजनों और सहकर्मियों के अनुसार, हजारीबाग ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में मातम छा गया।  माइंस में काम करने वाले कर्मचारियों के बीच भी घटना को लेकर शोक का माहौल है। वे ओडिशा के रहने वाले थे और यहां सपरिवार रहते थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *