श्री श्याम मंडल का 59 वें चार दिवसीय वार्षिक श्री श्याम मोहत्सव, भक्ति के रंग में रंगे भक्त

आयो सांवरियो सरकार, साथी हमारा कौन बनेगा……..भजन पर थिरके भक्त रांची: राजधानी के अपरन बाजार अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंडल के चार दिवसीय 59वें वार्षिक श्री श्याम मोहत्सव के अंतिम दिन अहले सुबह से ही भगवान कक दरबार में भक्तों का पहुंचना जारी हो

श्री श्याम मंडल

अपनी भाषा में पढ़ें

आयो सांवरियो सरकार,  साथी  हमारा कौन बनेगा……..भजन पर थिरके भक्त
रांची:  राजधानी के अपरन बाजार अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंडल के चार दिवसीय  59वें वार्षिक श्री श्याम मोहत्सव के  अंतिम  दिन अहले सुबह से ही भगवान कक दरबार में भक्तों का पहुंचना जारी हो गया था।
इस मौके पर श्री  श्याम प्रभु का प्रातः में मंगल आरती के पश्चात  नवीन वस्त्र व अत्यंत मनमोहक श्रृंगार किया गया । प्रातः 8 बजे से 250 महिला एवम पुरुष द्वारा सुन्दर काण्ड का सस्वर पाठ किया गया।पाठ के दौरान पढ़ी जा रही सुंदरकाण्ड की चौपाईयोे से पूरा मंदिर परिसर भक्ति के रंग में रंग गया था जहां भक्त तालियां बजा-बजा कर पाठ को रसपान किया।
तथ पश्चात 11 बजे से स्थानीय भजन मंडली में श्री हनुमान मण्डल ,  श्री शिव भक्त मण्डल  के भजन कलाकारों ने भजनाके की प्रस्तुति की। इसके बाद  इंदौर से आए प्रसिद्ध भजन गायक शिवम रावल ने  द्वारा गाजे जा रहे भजन आयो सांवरियो सरकार,  साथी  हमारा कौन बनेगा…….. तेरे दर पे आके मुझे क्या मिला है…. जैसे कई भजनों की प्रस्तुति पर भक्त बाबा के दरबार में नृत्य कर अर्जी लगाई।  जहां श्याम भक्तों की भक्ति देखते बन रही थी। जहां भक्त भजनों की प्रस्तुतियों के बीच हारे के सहारा बाबा श्री श्याम प्रभु के जयकारेंे लगाकर कार्यक्रम को और भव्य बना दिया था।
श्री श्याम प्रभु को अर्पित किया गया 501 सवामणी भाेग
इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु को भक्तों द्वारा 501 सवामणी का भोग अर्पित किया गया साथ ही दो हजार भक्तों के सवामणी का पूर्ण प्रसाद ग्रहण किया ।
रात्रि 10 बजे श्री श्याम प्रभु की महाआरती के साथ होगा महाेत्सव का समापन
कार्यक्रम के अंत में श्याम मण्डल के मंत्री धीरज बंका ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा श्री श्याम मोहत्सव श्री श्याम मण्डल के अधिकृत यू ट्यूब चैनल पे प्रसारण किया गया ।
रात्रि 10 बजे श्री श्याम प्रभु का महाआरती कर 59 वें श्री श्याम मोहत्सव का समापन किया जाएगा।
महोत्सव को सफल बनाने में ये रहे शामिल 
नितेश लाखोटिया , लल्लू सारस्वत , महेश सारस्वत , लड्डू सारस्वत , जितेश अग्रवाल , विजय शंकर साबू , अरुण धनुका , अजय रूंगटा , कुणाल जलान , मनोज ढांढनीयां प्रियांश पोद्दार का विशेष सहयोग रहा । यह जानकारी सुमित पोद्दार ने दी।
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.