डगरा पिकेट में सैप सूबेदार की मौत, सर्विस राइफल से गोली लगने की घटना

पलामू: नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र स्थित डगरा पुलिस पिकेट में शनिवार सुबह सैप के एक सूबेदार की मौत हो गई। मृतक की पहचान सैप सूबेदार बुचुन पाल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, ड्यूटी के दौरान गोली चलने की आवाज सुनकर पिकेट में

सर्विस राइफल

अपनी भाषा में पढ़ें

पलामू: नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र स्थित डगरा पुलिस पिकेट में शनिवार सुबह सैप के एक सूबेदार की मौत हो गई। मृतक की पहचान सैप सूबेदार बुचुन पाल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, ड्यूटी के दौरान गोली चलने की आवाज सुनकर पिकेट में तैनात अन्य जवान मौके पर पहुंचे, जहां बुचुन पाल गंभीर अवस्था में मिले। जांच के बाद उनकी मौत की पुष्टि हुई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को भी दे दी गई है।
घटना के कारणों की जांच जारी
पुलिस के अनुसार, घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पिकेट में तैनात अन्य जवानों से भी घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *