रांची: कमलेश राम को अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ का संगठन प्रभारी भी बनाया गया है। यह घोषणा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष करम सिंह कर्मा ने संघ के मुख्य संरक्षक व केंद्रीय कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की सहमति से की।
also read : रांची ले जाने के दौरान सीसीएल कर्मी लालचंद विश्वकर्मा का निधन
कमलेश राम के राष्ट्रीय महासचिव बनने की खबर मिलते ही संगठन के कार्यकर्ताओं और सफाई कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर तक उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राकेश राम समेत कई वरिष्ठ नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और यूनियन पदाधिकारियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे सफाई कर्मचारियों के हित में एक बड़ा कदम बताया है।
मजदूरों के हक के लिए संघर्ष जारी रहेगा
कमलेश रामअपनी नियुक्ति पर आभार जताते हुए कमलेश राम ने कहा कि संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करूंगा। जीवन भर सफाई कर्मचारियों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करता रहूंगा। बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत और विस्तारित करना मेरी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी।उन्होंने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष करम सिंह कर्मा, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजपाल महोलिया और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राजपाल का आभार व्यक्त किया।
also read : रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति का प्रतिनिधिमंडल एसएसपी, सिटी एसपी से मिला




