विश्वकर्मा पूजा पर राज्यपाल-सीएम ने दीं शुभकामनाएं, की समृद्धि की कामना

रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने गुरुवार को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। दोनों ने भगवान विश्वकर्मा से प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार

विश्वकर्मा पूजा
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने गुरुवार को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। दोनों ने भगवान विश्वकर्मा से प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश जारी कर सभी राज्यवासियों को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की कृपा से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि आने तथा श्रम, कौशल और सृजन के क्षेत्र में निरंतर प्रगति की कामना की।

CM हेमंत सोरेन ने भी दीं शुभकामनाएं

सीएम हेमंत सोरेन ने भी विश्वकर्मा पूजा पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की कृपा से हर उस हाथ को सम्मान, शक्ति और सफलता मिले, जो अपने श्रम, हुनर, मेहनत और लगन से परिवार, समाज, राज्य और देश के निर्माण में योगदान दे रहा है। सीएम ने कहा कि विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर सभी को श्रम और सृजन के प्रति सम्मान का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपने परिश्रम और सामूहिक प्रयासों से समृद्ध एवं सशक्त झारखंड के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

सुख-शांति और समृद्धि की कामना

सीएम ने भगवान विश्वकर्मा से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने अपने संदेश का समापन ‘जोहार’ के साथ किया।

Read More : ऑपरेशन सतर्क के तहत RPF की चेकिंग, ट्रेन से 18 लीटर शराब जब्त

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *