रांची में इलाज के दौरान महिला दारोगा सुमित्रा कच्छप का निधन, डिलीवरी के बाद बिगड़ी थी तबीयत

रांची : राजधानी रांची के एक अस्पताल में इलाज के दौरान 2018 बैच की महिला दारोगा सुमित्रा कच्छप का निधन हो गया। मूल रूप से गिरिडीह जिले में पदस्थापित सुमित्रा कच्छप वर्तमान में झारखंड हाई कोर्ट, रांची में गिरिडीह जिला बल की कोर्ट नोडल पदाधिकारी

महिला दारोगा सुमित्रा कच्छप
मृतका दारोगा सुमित्रा कच्छप (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी रांची के एक अस्पताल में इलाज के दौरान 2018 बैच की महिला दारोगा सुमित्रा कच्छप का निधन हो गया। मूल रूप से गिरिडीह जिले में पदस्थापित सुमित्रा कच्छप वर्तमान में झारखंड हाई कोर्ट, रांची में गिरिडीह जिला बल की कोर्ट नोडल पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त थीं। मिली जानकारी के अनुसार प्रसव (डिलीवरी) के बाद उनकी तबीयत अचानक काफी बिगड़ गई थी। हालत गंभीर होने पर उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के क्रम में ही उन्होंने अंतिम सांस ली।

Read More : दशलक्षण महापर्व के पहले दिन उत्तम क्षमा धर्म पर प्रवचन

पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर

महिला दारोगा के इस तरह अचानक और आकस्मिक निधन की खबर सामने आने के बाद पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, सहकर्मियों और उनके साथियों ने सुमित्रा कच्छप के असमय निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *