बिहार में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे शिवराज, CM सम्राट संग हवाई-मोटरबोट सर्वे

पटना: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेना शुरू किया।

शिवराज

अपनी भाषा में पढ़ें

पटना: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे।  पटना एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेना शुरू किया। केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री हाजीपुर पुलिस लाइन से सड़क मार्ग से राघोपुर प्रखंड के तेरसिया दियारा पहुंचे। यहां एसडीआरएफ की मोटरबोट और ट्रैक्टर के जरिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया।
 दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री जमीनी स्तर पर बाढ़ की स्थिति,राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ले रहे हैं।  इसके बाद सारण जिले के दिघवारा और पटना जिले के मनेर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया जाएगा. पटना लौटने के बाद आपदा प्रबंधन और बाढ़ राहत कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक भी प्रस्तावित है।
केंद्रीय मंत्री मुंगेर के लिए रवाना हुए और वहां से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए भागलपुर पहुंचेंगे।  भागलपुर में रात्रि विश्राम के बाद गुरुवार दोपहर पटना लौटने का कार्यक्रम है।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक बिहार के15जिलों में बाढ़ का असर है।  इन जिलों के88प्रखंडों की575ग्राम पंचायतें प्रभावित बताई गई है. करीब49लाख72हजार लोग और लगभग55हजार हेक्टेयर भूमि बाढ़ की चपेट में है।
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार कई स्थानों पर गंगा,गंडक,कोसी,बूढ़ी गंडक,पुनपुन,बागमती और घाघरा समेत प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. राहत और बचाव कार्य लगातार जारी हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *