सुदिव्य कुमार सोनू की बारहवीं कल, 20-25 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद

गिरिडीह : झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशा (श्राद्धकर्म) कार्यक्रम को लेकर गिरिडीह में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। कल यानी 17 सितंबर को उत्सव उपवन स्थित उनके आवासीय परिसर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में करीब 20 से

सुदिव्य कुमार सोनू
श्राद्धकर्म की तैयारी अंतिम चरण में

अपनी भाषा में पढ़ें

गिरिडीह : झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशा (श्राद्धकर्म) कार्यक्रम को लेकर गिरिडीह में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। कल यानी 17 सितंबर को उत्सव उपवन स्थित उनके आवासीय परिसर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में करीब 20 से 25 हजार लोगों के जुटने की संभावना जताई जा रही है। इस विशाल आयोजन के लिए पूरे राज्य भर में लगभग 50 हजार निमंत्रण कार्ड बांटे गए हैं। खुद सीएम हेमंत सोरेन भी आयोजन की तैयारियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। बड़ी संख्या में समर्थकों और आगंतुकों की मौजूदगी को देखते हुए व्यापक स्तर पर प्रबंधन किया जा रहा है।

Read More : EPFO की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर होगी ₹25,000, सरकार का बड़ा फैसला

चार पंडालों में हजारों लोगों के बैठने की व्यवस्था

उत्सव उपवन परिसर में चार विशाल पंडाल तैयार किए जा रहे हैं, जहां एक साथ पांच से छह हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही दो अलग-अलग श्रद्धांजलि सभा स्थल भी बनाए जा रहे हैं। आगंतुकों के लिए भोजन और जलपान की जिम्मेदारी धनबाद से आई विशेष कैटरिंग टीम को सौंपी गई है। मुख्य द्वार से लेकर पूरे परिसर तक पेयजल स्टॉल लगाए जा रहे हैं। सुदिव्य कुमार सोनू जिस स्थान पर आम जनता से मिला करते थे, वहां उनकी एक भव्य तस्वीर लगाई गई है।

राज्यपाल, सीएम और कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

द्वादशा कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष गंगवार, सीएम हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष, राज्य सरकार के मंत्रियों समेत झामुमो, कांग्रेस, राजद और अन्य दलों के सांसद व विधायक शामिल होंगे। VIP और आम जनता की सुरक्षा को देखते हुए डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ. विमल कुमार ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया है। यातायात और पार्किंग प्रबंधन के लिए शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया जा रहा है।

‘अंतिम जोहार’ के कटआउट्स से पटा गिरिडीह शहर

दिवंगत नेता को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए गिरिडीह शहर से लेकर डुमरी रोड, देवघर मार्ग, धनबाद मार्ग और जमुआ मार्ग तक ‘अंतिम जोहार’ लिखे बड़े-बड़े कटआउट लगाए गए हैं। पूरा प्रशासन और आयोजन समिति श्रद्धालुओं व आगंतुकों की सुविधा के लिए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *