रांची: लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत ने नई दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से अलग-अलग मुलाकात की।
also read: स्पेशल कैंपेन 6.0 के तहत सीसीएल मुख्यालय समेत सभी कोयला क्षेत्रों में दिलाई गई स्वच्छता शपथ
इस दौरान छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर विचार-विमर्श हुआ। आदिवासी, दलित, पिछड़ा वर्ग और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर आगामी रणनीति पर भी चर्चा की गई। पार्टी की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को जनता के बीच प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया गया।also read :पर्युषण महापर्व के अष्टम दिवस ‘क्षमा दिवस’ पर क्षमा और आत्मशुद्धि का संदेश




