तीन महीने से ज्यादा निलंबन पर झारखंड पुलिस एसोसिएशन सख्त] 6 से 8 महीने तक सस्पेंड रखना मानसिक शोषण

रांची। जिला व इकाइयों में पुलिस मैनुअल की धज्जियां उड़ रही हैं। महीनों निलंबन की फाइलें लंबित रखी जा रही हैं। ऐसी दर्जनों शिकायतें एसोसिएशन तक पहुंचीं हैं, जिसके बाद एसोसिएशन ने सभी संबंधित एसपी व कमांडेंट को ऐसी फाइलों के शीघ्र निष्पादन का आग्रह

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। जिला व इकाइयों में पुलिस मैनुअल की धज्जियां उड़ रही हैं। महीनों निलंबन की फाइलें लंबित रखी जा रही हैं। ऐसी दर्जनों शिकायतें एसोसिएशन तक पहुंचीं हैं, जिसके बाद एसोसिएशन ने सभी संबंधित एसपी व कमांडेंट को ऐसी फाइलों के शीघ्र निष्पादन का आग्रह किया है।

also read : झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारी अब आर-पार के मूड में

झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश संयुक्त सचिव सह कोषाध्यक्ष राकेश कुमार पांडेय ने एक बयान जारी कर बताया कि जिला व इकाइयों में पुलिसकर्मियों-पदाधिकारियों को महीनों निलंबित रखा जा रहा है। पुलिस मैनुअल में किसी को अधिकतम तीन महीने तक निलंबित रखने का प्रविधान है।
इस अवधि में विभागीय कार्यवाही संचालन कर दोषी है तो उसके अनुरूप सजा व निर्दोष है तो उसे दोषमुक्त करते हुए निलंबन मुक्त करने का प्रविधान है। विभागीय कार्यवाही व निलंबन की एक निश्चित समय सीमा तय है।

राकेश कुमार पांडेय के अनुसार जिला व इकाइयों में कर्मियों को छह से आठ महीने या उससे अधिक समय तक अकारण उन्हें निलंबित रखकर उनकी फाइलों को अटकाया जा रहा है। साल-साल भर तक विभागीय कार्यवाही का निष्पादन न होना न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह एक प्रकार का मानसिक और आर्थिक शोषण भी है।

हाल के दिनों में ट्रांसफर-पोस्टिंग/अंगरक्षक एवं उनके हथियार, सहायक अवर निरीक्षक को अंगरक्षक बनाकर रखने में बरती जा रही अनियमितताओं के संबंध में कनीय पदाधिकारी कर्मियों ने एसोसिएशन को मौखिक एवं टेलीफोन से गंभीर शिकायतें दर्ज कराई है। नियम-विरुद्ध पदस्थापन से पुलिसकर्मियों के मनोबल एवं उनके कार्यकुशलता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

also read: सुखदेव भगत मिले शीर्ष कांग्रेस नेताओं से, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मजबूत करने पर की चर्चा

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.