सीलबंद एलपीजी सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, मिट्टी का घर क्षतिग्रस्त

गुमला। रायडीह थाना क्षेत्र के नवागढ़ पतराटोली पंचायत अंतर्गत ऊपरखोर गांव में सोमवार की रात घरेलू एलपीजी सिलेंडर फटने से एक मिट्टी का घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि घर की दीवार टूटकर गिर गई, जबकि खपरैल की छत भी

मिट्टी का घर क्षतिग्रस्त

अपनी भाषा में पढ़ें

गुमला। रायडीह थाना क्षेत्र के नवागढ़ पतराटोली पंचायत अंतर्गत ऊपरखोर गांव में सोमवार की रात घरेलू एलपीजी सिलेंडर फटने से एक मिट्टी का घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि घर की दीवार टूटकर गिर गई, जबकि खपरैल की छत भी क्षतिग्रस्त हो गई। घर में रखे बर्तन, कपड़े और अन्य घरेलू सामान भी बर्बाद हो गए।

also read : अभियंता दिवस 2026: ओम बिरला और केंद्रीय मंत्रियों ने भारत रत्न एम. विश्वेश्वरैया को नमन कर देश के इंजीनियरों को दी शुभकामनाएं

गृहस्वामी आर्टिकोस मिंज ने बताया कि घटना रात करीब 10 बजे की है। शाम को वह और उनका पुत्र बगल के डूमरटोली गांव स्थित अपनी दीदी के घर सोने चले गए थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने फोन कर घर में जोरदार विस्फोट होने की जानकारी दी। मंगलवार सुबह घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि रसोई में रखा एलपीजी सिलेंडर फटने से मकान को काफी नुकसान हुआ है।
आर्टिकोस मिंज के अनुसार, रसोई में एक सिलेंडर चूल्हे से जुड़ा हुआ था, जबकि दूसरा सिलेंडर पिछले गुरुवार को ही लाकर रखा गया था। उनका कहना है कि नए सिलेंडर की सील तक नहीं टूटी थी। इसके बावजूद उसमें विस्फोट कैसे हुआ, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।
गनीमत रही कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना की सूचना मिलने पर नवागढ़ पंचायत की मुखिया किरण डुंगडुंग मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। रायडीह थाना पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही  है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *