नामकुम स्टेशन पर दिखेगा जयपुर का हवामहल, बिना चंदा होगी दुर्गापूजा, दान पेटी के पैसों से होगी शादी

रांची। दुर्गापूजा को लेकर राजधानी में तैयारियां शुरू हो गई हैं। नामकुम स्टेशन के समीप जय माता दी क्लब की ओर से इस वर्ष आकर्षक और भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया जाएगा। इस बार पंडाल जयपुर के प्रसिद्ध हवा महल की तर्ज पर तैयार

जयपुर का हवामहल

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। दुर्गापूजा को लेकर राजधानी में तैयारियां शुरू हो गई हैं। नामकुम स्टेशन के समीप जय माता दी क्लब की ओर से इस वर्ष आकर्षक और भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया जाएगा। इस बार पंडाल जयपुर के प्रसिद्ध हवा महल की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। पंडाल श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।

also read : JPSC ने HC में दिया जवाब : नियुक्तियों से संबंधित विज्ञापनों को रद्द करने का अधिकार सरकार को है

क्लब के अध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि इस वर्ष दुर्गापूजा के लिए पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी है। जयपुर के हवा महल की तर्ज पर बनने वाले पंडाल की चौड़ाई करीब 70 फीट और ऊंचाई 55 फीट होगी।पंडाल परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। पूजा के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।

क्लब की ओर से इस वर्ष पूजा आयोजन के लिए किसी भी व्यक्ति से चंदा नहीं लिया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि यह पूजा रांची ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड में अपने तरह की विशेष पूजा होगी, जहां चंदा नहीं लिया जाता है।

also read : HEC बाईपास रोड में अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा, सड़क जाम, लोग परेशान

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *