अभियंता दिवस 2026: ओम बिरला और केंद्रीय मंत्रियों ने भारत रत्न एम. विश्वेश्वरैया को नमन कर देश के इंजीनियरों को दी शुभकामनाएं

राष्ट्रीय अभियंता दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने देश के इंजीनियरों को बधाई दी और भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओं ने एक्स पर पोस्ट कर महान अभियंता के योगदान को याद

अपनी भाषा में पढ़ें

राष्ट्रीय अभियंता दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने देश के इंजीनियरों को बधाई दी और भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओं ने एक्स पर पोस्ट कर महान अभियंता के योगदान को याद किया और आधुनिक भारत के निर्माण में इंजीनियरों की भूमिका को सराहा।

ओम बिरला ने कहा- ज्ञान और नवाचार से असंभव भी संभव

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने एक्स पर लिखा, “भारत के महान अभियंता, दूरदर्शी राष्ट्रनिर्माता और भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण नमन, तथा उनकी स्मृति में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय अभियंता दिवस की शुभकामनाएं। डॉ. विश्वेश्वरैया ने अपने अद्भुत तकनीकी कौशल, अनुशासन और दूरदर्शिता से भारत के जल-संसाधन, सिंचाई और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।”

उन्होंने आगे कहा कि आज के दिन लाखों इंजीनियरों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर है, जो अपनी प्रतिभा से भारत के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं। सड़क, सेतु, जल प्रबंधन, ऊर्जा, अंतरिक्ष और डिजिटल तकनीक—देश की प्रगति के पीछे इंजीनियरों का ज्ञान और परिश्रम निरंतर काम कर रहा है।

शिवराज सिंह चौहान और मनोहर लाल ने किया कोटि-कोटि नमन

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, “आधुनिक भारत के निर्माण में अपना संपूर्ण जीवन अर्पित करने वाले महान अभियंता ‘भारत रत्न’ डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन! राष्ट्र सेवा में रत सभी कर्मशील अभियंताओं को ‘अभियंता दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!”

वहीं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भी पोस्ट किया, “भारत के नवनिर्माण में अप्रतिम भूमिका का निर्वहन करने वाले महान अभियंता ‘भारत रत्न’ डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर कोटिशः नमन एवं समस्त कर्मठ अभियंताओं को ‘अभियंता दिवस’ की ढेरों बधाई व शुभकामनाएं।”

नितिन गडकरी और हरदीप सिंह पुरी ने भी विरासत को किया याद 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, “अभियंता दिवस पर हम भारत रत्न सर एम. विश्वेश्वरैया जी को याद करते हैं और उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। उनकी अद्भुत दूरदर्शिता, अनुशासन और इंजीनियरिंग में उत्कृष्टता आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करती है। इंजीनियरिंग का मतलब सिर्फ़ ढांचे बनाना नहीं, बल्कि एक मजबूत, लचीला और आत्मनिर्भर राष्ट्र का निर्माण करना है।”

केंद्रीय तेल और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लिखा, “महान इंजीनियर और विद्वान, भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर मैं उत्कृष्टता, अनुशासन और राष्ट्र-सेवा की उनकी अमिट विरासत को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ऊर्जा क्षेत्र सहित उन सभी इंजीनियरों को हार्दिक बधाई, जो एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दे रहे हैं।”

प्रह्लाद जोशी और डॉ. एस जयशंकर ने किया इंजीनियरों को सलामकेंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पोस्ट किया, “भारत रत्न सर एम. विश्वेश्वरैया की जयंती पर हम एक ऐसे दूरदर्शी व्यक्ति को याद कर रहे हैं जिनकी इंजीनियरिंग की कुशलता और राष्ट्र-निर्माण की भावना ने आधुनिक भारत को आकार देने में मदद की। भारत की तरक्की में इंजीनियरों की प्रतिभा और योगदान को सलाम। सभी को अभियंता दिवस की शुभकामनाएं!”

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने लिखा, “आज भारत रत्न सर एम. विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें याद करते हैं। उनका जीवन और काम हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। अभियंता दिवस पर राष्ट्र की प्रगति और विकास में हमारे इंजीनियरों के अहम योगदान को सलाम।” (इनपुट-एजेंसी)

also read :HEC बाईपास रोड में अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा, सड़क जाम, लोग परेशान

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *