रांची: राजधानी के अपर बाजार गांधी चौक पर साेना- चांदी व्यवसायी समिति, रांची के संगठन मंत्री प्रकाश समानता के नये प्रतिष्ठान नंदिनी ज्वेलर्स का शुभआरंभ पूजा-अर्चना के साथ हुआ। जहां पर ग्राहकों के लिए नई-नई डिजाइनों के आभूषणें की व्यवस्था की गई है। उद्घाटन समारोह के मौके पर डिप्टी मेयर नीरज कुमार, सोना चांदी व्यवसायी समिति के मुख्य संरक्षक रवि कुमार पिंकू, अध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार वर्मा, मंत्री दीपू डे, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार गुड्डू, संरक्षक अरविन्द कुमार, रुपेश बर्मन, नविन वर्मा सहित कई अन्य गणमाण्य लोग उपिस्थत थे।


