तेली समाज के प्रतिनिधियों ने सर्व प्रथम मोराबादी मैदान स्थित बापू वाटिका के पास जमा हुए । इसके बाद समाज के कुलगुरु महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया। इसके बाद पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार सभी प्रेस क्लब पहुंचे एवम सभा का आयोजन हुआ ।
प्रेस क्लब के कॉन्फ्रेंस हॉल में समाज के अगुवागणों कुलदेवी कर्मा माता , दानवीर भामाशाह , महात्मा गांधी एवं तेली समाज के कुलचिन्ह कोल्हू पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुवात हुई ।
 गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर विश्व तेली दिवस का आयोजन किया गया । इस पर प्रकाश डालते हुए तेली समाज के प्रतिनिधि डॉ रौशन कुमार साहू ने कहा कि सनातन धर्म कि पौराणिक कथाओं के अनुसार बालक गणेश के सिर कटने के बाद नवजात हाथी का सिर लगाकर भगवान शिव ने बालक गणेश को तो पुनर्जीवित तो कर दिया । परन्तु हाथी के मालिक व्यापारी  को उसकी जीविकोपार्जन हेतु तिल से तेल निकालने की विधि बताकर  तेली समाज की शुरुवात हुई । इसलिए  गणेश चतुर्थी के दिन विश्व तेली दिवस मनाया जाता है ।
रौशन ने जनगणना में ओबीसी का कॉलम जोड़ने की बात कही ।मौके पर अजय शाह ने कहा कि झारखंड में तेली समाज की आबादी 18 से 22 प्रतिशत है । बाबजूद इसके तेली समाज राजनैतिक एवं सामाजिक रूप से पिछड़ा हुआ है ।
महेश महतो ने कहा कि समाज परिसीमन का समर्थन करता है । सीट बढ़ने से हर समाज को समुचित प्रतिनिधित्व मिलेगा । हरिनाथ साहू ने कि राजनैतिक एवं सामाजिक भागीदारी सहित समुचित प्रतिनिधित्व के लिए पूरे राज्य के तेलियों को एकजुट होने का आह्वान किया । साथ ही समाज में बेहतर कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया ।
ये रहे कार्यक्रम में शामिल           
 मदन साहू , राजकिशोर साहू, शत्रुघ्न साहू , संजय साहू , ललित साही , संजय कुमार , निरंजन भारती , रामदयाल साहु, कपिल साहू, मीरा साहू ,विशाल साहू,अरविंद कुमार, राहुल क्रांति, बेनी साहू, शंकर प्रसाद, रामदयाल साहू, ललित नारायण साहू, विनोद साहू, राजू साहू, धनेश्वर साहू,दानेश्वर साहू, सुरेंद्र साहू, गणेश साहू, दीपक साहू, बिंदेश्वर साहू, कुमार साहू,आदि मौजूद रहें ।