रांची: रोमांचक फाइनल मुकाबले में आकिब-11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जगन्नाथ स्पोर्टिंग क्लब को 70 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आकिब-11 ने निर्धारित 20 ओवर में 167 रन बनाए। टीम की ओर से युवराज कुमार ने 32 गेंदों पर 61 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। वहीं राम रौशन शरण ने 25 गेंदों पर 42 रन तथा मोहित कुमार ने 23 गेंदों पर 26 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जगन्नाथ स्पोर्टिंग क्लब की टीम 14.3 ओवर में 97 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अमन कुमार ने 14 गेंदों पर 21 रन और विवेक कुमार ने 18 गेंदों पर 20 रन बनाए, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।
आकिब-11 की ओर से गेंदबाजी में सूरज कुमार सिंह ने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट, जबकि अमन कुमार ने 4 ओवर में 38 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। आशुतोष कुमार मिश्रा और केएस 69 ने भी 2-2 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई।
आकिब-11 ने मुकाबला 70 रनों से जीतकर फाइनल का खिताब अपने नाम किया। शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने वाले युवराज कुमार फाइनल के प्रमुख प्रदर्शनकर्ताओं में रहे।



