रांची : झारखंड की राजधानी रांची में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की त्वरित कार्रवाई का मामला सामने आया है। रविवार की देर रात अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कडरू इलाके से हथियारों के बल पर अगवा किए गए एक युवक को रांची पुलिस ने महज 120 मिनट के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। इससे पहले सात सितंबर को भी विधायक जनार्दन पासवान के बेटे के अपहरण के बाद पुलिस ने करीब दो घंटे में उसे ढूंढ निकाला था।
Read More : महिला एशिया कप जीत के बाद मोहसिन नकवी ट्रोल, फैंस ने लगाए ‘ट्रॉफी चोर’ के नारे
घटना रविवार देर रात करीब एक बजे की है। कडरू इलाके में बदमाशों के एक गुट ने हथियार दिखाकर एक युवक का जबरन अपहरण कर लिया। घटना के तुरंत बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी दी।
SSP ने गठित की विशेष टीम
मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची के SSP राकेश रंजन ने बिना समय गंवाए एक स्पेशल टीम का गठन किया। सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में बनी इस टीम ने तकनीकी अनुसंधान और सूचना तंत्र की मदद से संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी।
नगड़ी इलाके में घेराबंदी कर युवक को बचाया
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के लगभग दो घंटे के भीतर नगड़ी इलाके में घेराबंदी की और अपहृत युवक को सकुशल ढूंढ निकाला। पुलिस ने युवक को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर आगे की आवश्यक देखभाल के लिए भेज दिया है।




