पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के घर पर फायरिंग, CCTV में कैद हुए नकाबपोश

बरनाला : पंजाब के बरनाला जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना

गुलाब सिद्धू
बाइक सवार 3 बदमाश, CCTV में कैद वारदात

अपनी भाषा में पढ़ें

बरनाला : पंजाब के बरनाला जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है।

Read More : तमिलनाडु सरकार का आदेश, कर्मचारियों की संपत्ति का होगा डिजिटल खुलासा

बाइक पर आए थे 3 बदमाश, गेट पर चलाईं गोलियां

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वारदात बरनाला जिले के फरवाही गांव स्थित गुलाब सिद्धू के पैतृक निवास पर हुई। बाइक पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने गायक के घर के मुख्य गेट को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायर किए। राहत की बात यह रही कि इस गोलीबारी में किसी को कोई चोट नहीं आई है। घटना के समय गायक गुलाब सिद्धू खुद घर पर मौजूद नहीं थे, लेकिन उनके परिवार के सदस्य अंदर ही थे। अचानक हुई इस गोलीबारी से पूरा परिवार और गांव दहशत में है।

पुलिस जांच में जुटी, विक्रम सिंह मजीठिया ने आप सरकार को घेरा

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस हमलावरों की पहचान और उनकी धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। वहीं, इस वारदात को लेकर राज्य में सियासत भी गरमा गई है। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया ने सामाजिक सञ्जाल ‘एक्स’ (X) पर घटना का सीसीटीवी फुटेज साझा करते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर जमकर निशाना साधा। मजीठिया ने पोस्ट में लिखा कि आप के शासन में कानून-व्यवस्था पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। राज्य में न तो किसान सुरक्षित हैं, न कलाकार, न व्यापारी और न ही आम पंजाबी—अब पंजाब में सिर्फ गैंगस्टर ही सुरक्षित हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.