50 हजार की लूट के बाद व्यापारी पर फायरिंग, ग्रामीणों ने एक बदमाश को दबोचा

चाईबासा : चाईबासा के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के सिमीरता गांव में बीती देर रात लूटपाट के दौरान नकाबपोश अपराधियों ने बर्तन व्यापारी को गोली मारकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यापारी की पहचान मुर्शिदाबाद निवासी 39 वर्षीय सुरजीत दास के रूप में हुई

व्यापारी
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

चाईबासा : चाईबासा के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के सिमीरता गांव में बीती देर रात लूटपाट के दौरान नकाबपोश अपराधियों ने बर्तन व्यापारी को गोली मारकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यापारी की पहचान मुर्शिदाबाद निवासी 39 वर्षीय सुरजीत दास के रूप में हुई है। सुरजीत दास अपने साले संजय दास और साथी कृष्णा प्रामाणिक के साथ गांव में किराए की दुकान लेकर बर्तन का कारोबार करते हैं। घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा लूट की रकम लेकर फरार हो गया।

Read More : इंडोनेशिया में बड़ा समुद्री हादसा, जावा सागर में 243 यात्रियों को ले जा रहा जहाज गायब

शटर गिराकर शुरू की लूटपाट

स्थानीय लोगों के अनुसार रात दो नकाबपोश अपराधी दुकान में पहुंचे। हथियार के बल पर उन्होंने लूटपाट शुरू कर दी और दुकान का शटर गिरा दिया। अपराधियों ने दुकान से करीब 50 हजार रुपये नकद लूट लिए। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने सुरजीत दास के पेट में गोली मार दी। गोली लगने के बाद भी सुरजीत दास और उनके साथियों ने हिम्मत दिखाई। उन्होंने एक अपराधी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा अपराधी लूट की रकम लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण दुकान के पास पहुंचे। ग्रामीणों ने पकड़े गए आरोपी को बांध दिया और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने आरोपी को कब्जे में लिया

सूचना मिलने के बाद मनोहरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के कब्जे से आरोपी को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्तौल और मैगजीन भी बरामद की है। पुलिस ने घायल व्यापारी सुरजीत दास और पकड़े गए आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद पुलिस फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.