अरुण ऋषि स्वर्गीय मशहूर वक्ता ने जीवन प्रेरक स्वास्थ्य लाभ के उपाय बताए

एक दवा निराली 15 सेकंड की ताली यानी बिना दवा के भी आप स्वस्थ ओर सुंदर बने रह सकते हैं – अरुण ऋषि रांची: एक दवा निराली 15 सेकंड की ताली के माध्यम से अरुण ऋषि स्वर्गीय ने आज हरमू रोड स्थित, मारवाड़ी भवन के

अरुण ऋषि

अपनी भाषा में पढ़ें

एक दवा निराली 15 सेकंड की ताली यानी बिना दवा के भी आप स्वस्थ ओर सुंदर बने रह सकते हैं – अरुण ऋषि
रांची: एक दवा निराली 15 सेकंड की ताली के माध्यम से अरुण ऋषि स्वर्गीय ने आज हरमू रोड स्थित, मारवाड़ी भवन के द्वितीय तल के सभागार में ज्ञान एवं मनोरंजन से भरपूर एक आयोजन जो आपके अनमोल स्वास्थ्य के नाम यानी जीवन जीने की कला को सीखता है। मुख्य वक्ता के रूप में सभागार में उपस्थित लोगों के बीच रखा।  झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन एवं मारवाड़ी सहायक समिति, रांची के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में अरुण ऋषि ने दैनिक दिनचर्या के बेहतर उपाय बताएं। जिसके माध्यम से घर पर रहकर हम अपने  स्वस्थ शरीर का लाभ अवश्य ले सकते हैं।
उन्होंने बताया 73 वर्ष की उम्र हो चुकी है। और 47 साल से वह बीमार नहीं हुए। जबकि उन्होंने 28 लाख किलोमीटर की रनिंग यात्रा की है।उन्होंने बताया कि बिना टूथ पेस्ट, चाय कॉफी ,सेविंग ,शैंपू के बिना भी हम स्वस्थ और सुंदर एवम सुंदरता का लाभ ले सकते हैं ।
2 घंटे तक चले इस कार्यक्रम में सकारात्मक सोच ,स्वस्थ जीवन शैली ,मानसिक संतुलन, परिवार में सद्भाव और जीवन कैसे प्रसन्न रहे इसका उन्होंने उपाय बताया। उन्होंने स्वस्थ समाज, समृद्धि समाज और सशक्त समाज की  परिकल्पना को साकार करने का उपाय भी बताया। कार्य क्रम की शुभआरंभ दीप प्रज्वलित कर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने सभा मे  उपस्थित लोगों का स्वागत किया । वरीय उपाध्यक्ष ललित पोद्दार ने अरुण ऋषि  को  पुष्प गुच्छ एवम मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा ने अंग वस्त्र देकर साथ ही अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल व महासचिव विनोद कुमार जैन ने मोमेंटो देकर उनका अभिनंदन और स्वागत किया।कार्यक्रम का संचालन संयुक्त महामंत्री प्रमोद सारस्वत व धन्यवाद वरीय उपाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार ने दिया।
आयोजन में ये रहे शामिल 
सुरेश चंद्र अग्रवाल ,वरीय उपाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार ,महासचिव विनोद जैन,मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा, प्रमोद सारस्वत ,गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया, ओमप्रकाश अग्रवाल, रतन बका,चंडी डालमिया ,पवन मंत्री ,अरुण खेमका, मनोज नरेड़ी, कमल सिंघानिया ,अशोक नरसरिया, पवन पोद्दार ,प्रकाश धेलिया ,निर्मल बुधिया , किशन पोद्दार,कौशल राजगढ़िया रमन वोडा, विष्णु सेन, कमल शर्मा सहित काफी संख्या में महिलाओं  के संग  विशिष्ट लोगों की उपस्थिति थी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *