‘चुनाव में नहीं आएंगे’ कहकर बाहर निकले सदस्य, FJCCI की आम बैठक में जमकर बवाल

रांची : झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) की 62वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) शनिवार को चैंबर भवन में संपन्न हुई। बैठक के समाप्त होते ही कुछ सदस्यों ने सवाल पूछने का मौका नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए कड़ी नाराजगी जताई। इसी

FJCCI
चैंबर AGM के बाद हंगामा।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) की 62वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) शनिवार को चैंबर भवन में संपन्न हुई। बैठक के समाप्त होते ही कुछ सदस्यों ने सवाल पूछने का मौका नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए कड़ी नाराजगी जताई। इसी दौरान एक सदस्य ने आगामी चुनाव में भाग नहीं लेने की बात कही, जिसके बाद मौके पर हंगामा शुरू हो गया। मौजूद लोगों द्वारा नाराज सदस्यों को शांत कराने और समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे विरोध जताते हुए बैठक से बाहर निकल गए।

Read More : गिरिडीह के SNCU में पंखे में आग से धुआं, सभी नवजात सुरक्षित

वार्षिक रिपोर्ट और सालभर की उपलब्धियों का ब्योरा

हंगामे से पहले आयोजित आम बैठक में सत्र 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट पेश की गई, जिसमें चैंबर द्वारा सालभर में किए गए कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी दी गई। इस दौरान व्यापारियों की सुरक्षा, उद्योगों के विकास, युवाओं के कौशल विकास तथा सोलर पावर प्रोत्साहन से जुड़ी पहलों को प्रमुखता से रेखांकित किया गया। चैंबर प्रबंधन ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में उद्योग जगत से संबंधित विभिन्न समस्याओं और रणनीतियों पर 217 बैठकें आयोजित की गईं। इसके अतिरिक्त, युवाओं के स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई प्रमुख संस्थानों एवं कंपनियों के साथ एमओयू (MoU) भी किए गए।

रविवार को मारवाड़ी भवन में होगा मतदान

चैंबर की नई कार्यकारिणी समिति और क्षेत्रीय उपाध्यक्षों के चयन के लिए मतदान की प्रक्रिया रविवार को संपन्न होगी। यह मतदान हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *