गिरिडीह के SNCU में पंखे में आग से धुआं, सभी नवजात सुरक्षित

गिरिडीह : गिरिडीह के चैताडीह स्थित मातृत्व-शिशु स्वास्थ्य केंद्र के विशेष नवजात शिशु देखभाल केंद्र (SNCU) में शनिवार को अचानक धुआं भरने से अफरातफरी मच गयी। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण एसएनसीयू में लगे एक पंखे में आग लग गई, जिसके

SNCU
घटना के बाद की फोटो।

अपनी भाषा में पढ़ें

गिरिडीह : गिरिडीह के चैताडीह स्थित मातृत्व-शिशु स्वास्थ्य केंद्र के विशेष नवजात शिशु देखभाल केंद्र (SNCU) में शनिवार को अचानक धुआं भरने से अफरातफरी मच गयी। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण एसएनसीयू में लगे एक पंखे में आग लग गई, जिसके बाद पूरे कमरे में तेजी से धुआं फैल गया। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारण की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Read More : 18वें ब्रिक्स सम्मेलन का भव्य आगाज, PM मोदी बोले- ’20 साल की उम्र परिपक्वता और नई जिम्मेदारी का पड़ाव’

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल कर्मी तत्काल SNCU पहुंचे और वहां भर्ती सभी नवजातों को सुरक्षित बाहर निकाला। बच्चों को धुएं से दूर सुरक्षित स्थान पर ले जाकर उनकी निगरानी शुरू कर दी गयी। अस्पताल कर्मियों की समय पर दिखाई गई तत्परता से सभी नवजातों को बचा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।

ऑक्सीजन सपोर्ट वाले बच्चों पर विशेष ध्यान

SNCU में धुआं भरने की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। नवजातों की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें सुरक्षित जगह पर शिफ्ट किया गया। इस दौरान ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखे गए बच्चों पर विशेष ध्यान दिया गया, जिससे सभी को समय रहते बाहर निकाला जा सका।

दो नवजातों की स्थिति नाजुक, जांच के निर्देश

मामले को लेकर डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि आग लगने का स्पष्ट कारण अभी पता नहीं चल सका है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही SNCU में भर्ती सभी नवजातों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। हालांकि, ऑक्सीजन सपोर्ट पर चल रहे दो नवजातों की स्थिति नाजुक बनी हुई है, जबकि अन्य सभी नवजात पूरी तरह सुरक्षित हैं।

बिजली व्यवस्था और उपकरणों की होगी जांच

घटना के तुरंत बाद अस्पताल प्रबंधन ने स्थिति पर नियंत्रण पा लिया और नवजातों के स्वास्थ्य की निगरानी बढ़ा दी है। इसके साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गयी है। अस्पताल प्रशासन की ओर से बिजली व्यवस्था और SNCU में लगे सभी उपकरणों की जांच की जा रही है, ताकि वास्तविक कारणों का पता लगाकर भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

कारणों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

शुरुआती जानकारी के अनुसार पंखे में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने अभी इसकी अंतिम पुष्टि नहीं की है। जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल अस्पताल प्रशासन की पहली प्राथमिकता नवजातों की सुरक्षा और उनका उचित इलाज करना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *