गुजरात सचिवालय और BRICS सम्मेलन को बम से उड़ाने की धमकी, देवघर से युवक हिरासत में

देवघर : गुजरात के गांधीनगर स्थित सचिवालय और BRICS सम्मेलन को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में गुजरात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को देवघर पहुंची गुजरात पुलिस की टीम ने नगर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर

BRICS सम्मेलन
देवघर से युवक हिरासत में।

अपनी भाषा में पढ़ें

देवघर : गुजरात के गांधीनगर स्थित सचिवालय और BRICS सम्मेलन को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में गुजरात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को देवघर पहुंची गुजरात पुलिस की टीम ने नगर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एक युवक को हिरासत में लिया है।

Read More : भारत मंडपम में पीएम मोदी संग ब्रिक्स नेताओं ने रोपे पौधे

एसपी प्रवीन पुष्कर ने की हिरासत की पुष्टि

देवघर के पुलिस अधीक्षक (SP) प्रवीन पुष्कर ने युवक को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गुजरात पुलिस की टीम ई-मेल के माध्यम से दी गई धमकी के मामले की जांच के लिए देवघर आई थी। इसी सिलसिले में युवक को हिरासत में लिया गया है, जिससे गुजरात पुलिस पूछताछ करेगी। राष्ट्रीय सुरक्षा और हाई-प्रोफाइल मामला होने के कारण पुलिस फिलहाल इस प्रकरण में विस्तृत जानकारी साझा करने से बच रही है।

सचिवालय और BRICS समिट को दी गई थी धमकी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बीते दिनों एक ई-मेल भेजकर गुजरात सचिवालय और BRICS सम्मेलन के दौरान बम धमाके करने की धमकी दी गई थी। संवेदनशील मामला होने के कारण गुजरात पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की। जांच के दौरान पूर्व में एक अन्य संदिग्ध से पूछताछ की गई थी, जिसके बाद तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस मामले के तार देवघर से जुड़ने की जानकारी सामने आई।

डिजिटल माध्यमों की गहन जांच में जुटी पुलिस

मिले इनपुट के आधार पर गुजरात पुलिस ने देवघर पुलिस के सहयोग से नगर थाना क्षेत्र में दबिश देकर युवक को पकड़ा। पुलिस ने सुरक्षा कारणों से हिरासत में लिए गए युवक की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। फिलहाल धमकी भेजने में इस्तेमाल किए गए ई-मेल, व्हाट्सऐप और अन्य डिजिटल माध्यमों के साथ-साथ तकनीकी साक्ष्यों की गहनता से पड़ताल की जा रही है, ताकि धमकी के पीछे की असली वजह और पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.