थाना प्रभारी ने बचाई नवजात की जान, इंसानियत और पुलिस की संवेदनशीलता की तस्वीर सामने आई

गिरिडीहः पचम्बा थाना क्षेत्र में इंसानियत और पुलिस की संवेदनशीलता की तस्वीर सामने आई। थाना से महज कुछ दूरी पर एक निजी कार शोरूम के बगल में चनी और कांटेदार झाड़ियों के बीच एक नवजात शिशु मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सड़क से

बचाई नवजात की जान

अपनी भाषा में पढ़ें

गिरिडीहः पचम्बा थाना क्षेत्र में  इंसानियत और पुलिस की संवेदनशीलता की तस्वीर सामने आई। थाना से महज कुछ दूरी पर एक निजी कार शोरूम के बगल में चनी और कांटेदार झाड़ियों के बीच एक नवजात शिशु मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सड़क से करीब पांच फीट नीचे झाड़ियों में नवजात के पड़े होने की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।
लेकिन घनी और कांटेदार झाड़ियों के कारण कोई भी बच्चे तक पहुंचने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। सूचना मिलते ही पचम्बा व्याना प्रभारी राजीव कुमार अपने चालक विमलेश और सहायक पुलिस सुनीता के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। हालात को देखते हुए थाना प्रभारी ने किसी दूसरे के आने का इंतजार नहीं किया और खुद कांटेदार झाड़ियों में उतर गए।
शरीर और आंखों के आसपास छोटी-छोटी चोट और खरोंच के निशान थे। बच्चे की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। नवजात को पचम्बा थाना के समीप स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। किसने छोड़ा, क्यों छोड़ा-जांच में जुटी पुलिस नवजात इतनी घनी झाड़ियों तक कैसे पहुंचा, उसे वहां किसने छोड़ा और इसके पीछे क्या वजह रही, यह फिलहाल रहस्य बना हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। कांटों के बीच फंसी एक नन्ही जिंदगी के लिए पुलिस की यह तत्परता इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *