रांची : स्विट्जरलैंड में आयोजित 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए झारखंड विधानसभा का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख पहुंच गया। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो कर रहे हैं। उनके साथ खरसावां के विधायक दशरथ गागराई और टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो भी इस आधिकारिक दौरे पर शामिल हैं।
यह अध्ययन व संसदीय दौरा 10 से 19 सितंबर तक निर्धारित है। दौरे के पहले चरण में प्रतिनिधिमंडल ज्यूरिख में ठहरा हुआ है। स्विट्जरलैंड आगमन के बाद प्रतिनिधियों ने लाउटरब्रूनन क्षेत्र का दौरा किया और वहां के विश्वप्रसिद्ध स्टॉबबैक जलप्रपात की प्राकृतिक सुंदरता का अवलोकन किया। लाउटरब्रूनन अपनी अद्वितीय घाटी और 72 प्राकृतिक झरनों के लिए दुनियाभर में जाना जाता है।
खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने इस यात्रा की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा किए
खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने इस यात्रा की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए ज्यूरिख व लाउटरब्रूनन के अनुभवों को “अविस्मरणीय पल” करार दिया। 13 सितंबर को प्रतिनिधिमंडल ज्यूरिख में आयोजित प्री-कॉन्फ्रेंस बैठकों और संसदीय अध्ययन कार्यक्रमों में हिस्सा लेगा।
14 सितंबर को प्रतिनिधिमंडल जोहान्सबर्ग होते हुए केप टाउन (दक्षिण अफ्रीका) के लिए रवाना होगा, जहां सम्मेलन का मुख्य आयोजन होना है। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य केप टाउन में आयोजित होने वाले 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन के दौरान राष्ट्रमंडल देशों के विधायी प्रतिनिधि एकत्र होंगे। इस सम्मेलन में मुख्य रूप से लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त बनाने पर विचार-विमर्श होगा। संसदीय कार्यप्रणाली और सुशासन के आधुनिक मानकों पर चर्चा की जाएगी वैश्विक स्तर पर राष्ट्रमंडल देशों के बीच आपसी सहयोग और विधायी अनुभवों के आदान-प्रदान को बढ़ावा दिया जाएगा।
also read : SBI, PNB समेत बैंक आज से 3 दिन रहेंगे बंद





