नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित हो रहे 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit 2026) को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट साझा कर वैश्विक नेताओं और विदेशी प्रतिनिधियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
The Stage is set for BRICS 2026!
India, the world’s largest democracy, warmly welcomes the global leaders to deliberate and take action to fortify our ties, accelerate cooperation and enhance shared prosperity for a better world.
Together, we build a brighter future. pic.twitter.com/3AWTb0qNlE
— Amit Shah (@AmitShah) September 11, 2026
गृह मंत्री अमित शाह ने पोस्ट में क्या लिखा?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, “ब्रिक्स 2026 के लिए मंच तैयार है! दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत, हमारे संबंधों को मजबूत करने, सहयोग को गति देने और एक बेहतर दुनिया के लिए साझा समृद्धि को बढ़ाने पर विचार-विमर्श और कार्रवाई करने के लिए वैश्विक नेताओं का सहर्ष स्वागत करता है। साथ मिलकर, हम एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगे।”
आज से शुरू हुआ विदेशी मेहमानों का आगमन
भारत की मेजबानी में 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान के भारत मंडपम में आयोजित हो रहा है। सम्मेलन में भाग लेने के लिए विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों और वैश्विक नेताओं के भारत पहुंचने का सिलसिला आज यानी शुक्रवार से ही शुरू हो गया है। सम्मेलन के दौरान वैश्विक आर्थिक सहयोग, डिजिटल प्रौद्योगिकी, ऊर्जा सुरक्षा और बहुपक्षीय संस्थानों में सुधार जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है।
Read More : 9/11 की 25वीं बरसी : जानिए 2001 के बाद अमेरिका ने कैसे बदला सुरक्षा का खाका






