चतरा में तेज रफ्तार बोलेनो ट्रक से भिड़ी, एक की मौत

चतरा : झारखंड के चतरा शहर स्थित किशुनपुर मोहल्ले में गुरुवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बोलेनो कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार

चतरा
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार और घटनास्थल पर जुटे लोग।

अपनी भाषा में पढ़ें

चतरा : झारखंड के चतरा शहर स्थित किशुनपुर मोहल्ले में गुरुवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बोलेनो कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। इस हादसे में 28 वर्षीय एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Read More : बिहार के वैशाली में पुल निर्माण के दौरान हादसा, 7 कर्मचारी घायल

स्थानीय लोगों ने मशक्कत के बाद घायलों को निकाला बाहर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में उपेंद्र राणा और रामदेव राणा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की चिंताजनक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है।

सड़क किनारे अवैध पार्किंग से हादसे का खतरा

स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सड़क किनारे वाहनों की अवैध पार्किंग पर सख्त रोक लगाने और दोषी वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि कार की रफ्तार कितनी थी और सड़क किनारे ट्रक किस स्थिति में खड़ा था। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *