बिहार के वैशाली में पुल निर्माण के दौरान हादसा, 7 कर्मचारी घायल

वैशाली : बिहार के वैशाली जिले से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। जिले के लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-139W फोरलेन पर निर्माणाधीन पुल का भारी भरकम लॉन्चर अचानक भरभराकर गिर गया। इस हादसे में काम कर रहे 7 कर्मचारी घायल हो गए हैं।

वैशाली
निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा-एसपी घटनास्थल पर पहुंचे

अपनी भाषा में पढ़ें

वैशाली : बिहार के वैशाली जिले से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। जिले के लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-139W फोरलेन पर निर्माणाधीन पुल का भारी भरकम लॉन्चर अचानक भरभराकर गिर गया। इस हादसे में काम कर रहे 7 कर्मचारी घायल हो गए हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। इनमें से गंभीर रूप से घायल 3 मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया है।

Read More : ISRO का CE20 इंजन टेस्ट सफल, LVM3 की पेलोड क्षमता बढ़ेगी

गैस कटर से मशीन काटकर निकाला गया फंसा मजदूर

स्थानीय निवासी सुधांशु कुमार ने मीडिया को बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि नया निर्माणाधीन स्ट्रक्चर पूरी तरह जमींदोज हो चुका था। घटनास्थल पर पहुंचे वैशाली के एसपी शुभांक मिश्रा ने हादसे का ब्योरा देते हुए बताया कि भारत माला परियोजना के तहत NH-139W का निर्माण कराया जा रहा था। इसी दौरान पुल पर सामान चढ़ाने वाली लॉन्चर मशीन अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई। एसपी ने बताया कि एक मजदूर लगभग डेढ़ घंटे तक भारी मशीन के नीचे दबा रहा, जिसे गैस कटर से कंक्रीट और लोहे को काटकर सुरक्षित बाहर निकाला गया। सुरक्षा में लापरवाही बरतने के मामले पर एनएच के अधिकारियों को पत्र लिखा जा रहा है।

नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर बोला हमला

पुल का लॉन्चर गिरने की घटना सामने आने के बाद राज्य में राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट कर सरकार की नीयत और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए।  तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि घटिया निर्माण सामग्री, मानकों की अनदेखी और भ्रष्टाचार के कारण ही ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार इस पूरे मामले और भ्रष्टाचार पर लीपापोती करने का प्रयास करेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *