रांची रेलवे ऑफिसर्स कॉलोनी में कपड़े में लिपटा मिला नवजात, जांच में जुटी पुलिस

रांची : राजधानी रांची रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ऑफिसर्स कॉलोनी में गुरुवार सुबह कपड़े में लिपटा एक नवजात शिशु मिलने से हड़कंप मच गया। कुछ दिनों के इस नवजात को किसी ने कपड़े में लपेटकर वहां छोड़ दिया था। स्थानीय लोगों की मदद से

रेलवे ऑफिसर्स कॉलोनी
कपड़े में लिपटा मिला नवजात

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी रांची रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ऑफिसर्स कॉलोनी में गुरुवार सुबह कपड़े में लिपटा एक नवजात शिशु मिलने से हड़कंप मच गया। कुछ दिनों के इस नवजात को किसी ने कपड़े में लपेटकर वहां छोड़ दिया था। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

Read More : आत्महत्या रोकथाम दिवस पर रांची में जागरूकता रैली, 16 तक अभियान

मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक ने सुनी रोने की आवाज

गुरुवार सुबह एक युवक मॉर्निंग वॉक के लिए कॉलोनी से गुजर रहा था। इसी दौरान उसे बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। युवक ने पास जाकर देखा तो कपड़े में लिपटा नवजात पड़ा था। उसने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जिस स्थान पर बच्चे को छोड़ा गया था, वहां अक्सर आवारा कुत्ते घूमते रहते हैं। समय रहते बच्चे के मिल जाने से उसकी जान बच गई।

पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

सूचना मिलने के बाद पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने नवजात को सुरक्षित कब्जे में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल डॉक्टर उसकी निगरानी कर रहे हैं। चुटिया थाना प्रभारी पूनम कुजूर ने बताया कि सीडब्ल्यूसी (बाल कल्याण समिति) की ओर से थाने को नवजात बरामद होने की सूचना दी गई है। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

CCTV फुटेज से बच्चे को छोड़ने वाले की तलाश

नवजात को वहां कौन छोड़कर गया, पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है। इसके लिए रेलवे ऑफिसर्स कॉलोनी के प्रवेश और निकास मार्गों के साथ आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस आसपास के अस्पतालों और नर्सिंग होम से हाल के दिनों में हुए प्रसव की जानकारी भी जुटा रही है। इसके अलावा स्थानीय लोगों से पूछताछ कर नवजात को छोड़ने वाले व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *