नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन में बदलाव की दिशा में कदम बढ़ाते हुए सात प्रमुख मोर्चों के प्रभारियों की नई टीम का ऐलान किया है। पार्टी ने महिला, युवा, OBC, SC, ST, किसान और अल्पसंख्यक मोर्चों की जिम्मेदारी अलग-अलग नेताओं को सौंपी है। पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार महिला मोर्चा की जिम्मेदारी डी. पुरंदेश्वरी को दी गई है। वहीं, युवा मोर्चा का प्रभार हरीश द्विवेदी संभालेंगे। OBC मोर्चा की जिम्मेदारी वैजयंत पांडा को सौंपी गई है, जबकि SC मोर्चा के प्रभारी संजय भाटिया होंगे। ST मोर्चा की जिम्मेदारी सतीश पूनिया को दी गई है। इसके अलावा किसान मोर्चा का प्रभार लाल सिंह आर्या और अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी गजेंद्र पटेल को सौंपी गई है।
Read More : पश्चिमी सिंहभूम में 157 शिक्षकों ने कराया नामांकन, 9 का चयन
किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?
महिला मोर्चा की जिम्मेदारी डी. पुरंदेश्वरी को, युवा मोर्चा की जिम्मेदारी हरीश द्विवेदी को, OBC मोर्चा का प्रभार वैजयंत पांडा को, SC मोर्चा की जिम्मेदारी संजय भाटिया को, ST मोर्चा का प्रभार सतीश पूनिया को, किसान मोर्चा की जिम्मेदारी लाल सिंह आर्या को और अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभार गजेंद्र पटेल को सौंपा गया है। भाजपा ने अलग-अलग सामाजिक और संगठनात्मक समूहों के बीच अपनी पहुंच को मजबूत करने के उद्देश्य से इन नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। नई टीम के जरिए पार्टी संगठन को और मजबूत करने पर जोर दे रही है।






