भादों बदी अमावस्या महोत्सव का शुभारंभ, 451 सुहागन महिलाओं ने किया मंगल पाठ

रांची : श्री राणी सती मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भादों बदी अमावस्या महोत्सव 2083 का भव्य शुभारंभ गुरुवार को भक्तिमय माहौल के बीच हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत श्री विकास अग्रवाल ने सपत्नीक श्री गणेश पूजन कर की, जिसके उपरांत अखंड

भादों बदी अमावस्या महोत्सव

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : श्री राणी सती मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भादों बदी अमावस्या महोत्सव 2083 का भव्य शुभारंभ गुरुवार को भक्तिमय माहौल के बीच हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत श्री विकास अग्रवाल ने सपत्नीक श्री गणेश पूजन कर की, जिसके उपरांत अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई।

Read More : पश्चिमी सिंहभूम में 157 शिक्षकों ने कराया नामांकन, 9 का चयन

451 महिलाओं ने किया मंगला पाठ, फहराया गया ध्वज

मंगला पाठ के संयोजक सुशील नरसरिया ने बताया कि 451 सुहागिन महिलाओं ने पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में भव्य मंगला पाठ किया। इस पाठ का सफल संचालन श्रीमती शशि सराफ द्वारा किया गया। वहीं, सुबह 10 बजे विनोद कुमार जालान के परिवार द्वारा विधि-विधान से ध्वज पूजन संपन्न हुआ। इसके बाद मंदिर प्रांगण में श्री हरि सत्संग समिति की ओर से आशीष जालान के संचालन में संगीतमय सुंदरकांड का भावपूर्ण पाठ किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।

भजन कीर्तन, मेहंदी और चुनरी उत्सव की रही धूम

संध्या 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक श्री श्याम परिवार और स्थानीय भजन गायकों ने भजनों की अमृत गंगा बहाकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजन कीर्तन का संचालन विभोर डागा एवं विमल सोनी ने किया। दीपक गोयनका ने बताया कि शाम 5:30 बजे आयोजित मेहंदी उत्सव में 13 सुहागिन महिलाओं ने दादी जी को मेहंदी मांडी और तत्पश्चात उन महिलाओं को भी मेहंदी लगाई गई। रात 7 से 8 बजे तक आयुष नारसरिया के संचालन में चुनरी उत्सव हुआ, जिसमें 13 विवाहित जोड़ों ने दादी जी को चुनरी अर्पित की। रात 8:30 बजे अखंड ज्योत का समापन हुआ, जिसके बाद रात 9 बजे से श्री राणी सती मंडल द्वारा चतुर्दशी जागरण का आयोजन किया गया, जिसका संचालन श्रवण जालान ने किया।

11 सितंबर को महाआरती, छप्पन भोग और स्वमानी भोग

महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रातः 5 बजे से मंगल आरती, अलौकिक श्रृंगार, भव्य झांकी, पूजन, छप्पन भोग और स्वमानी भोग के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंदिर कार्यालय में चूड़ा और चुनरी उपलब्ध कराई गई है। रात 8 बजे पारंपरिक राजस्थानी परिधान में सजी 81 सुहागिन महिलाओं द्वारा भव्य महाआरती की जाएगी, जिसका संचालन यश सुरेका करेंगे। कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी मीडिया प्रतिनिधि यश सुरेका और अक्षय हरलालका ने दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *