आशीष मिश्रा UPSC में सफलता प्राप्त कर झारखंड का नाम रोशन किया

मां ऊषा देवी और पिता प्रेम प्रकाश मिश्रा ने चाय बेचकर अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाई रांची- रातू के एक साधारण और संघर्षशील परिवार के बेटे अंकित आशीष मिश्रा ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से UPSC में सफलता प्राप्त कर न केवल

आशीष मिश्रा UPSC

अपनी भाषा में पढ़ें

मां ऊषा देवी और पिता प्रेम प्रकाश मिश्रा ने चाय बेचकर अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाई
रांची- रातू  के एक साधारण और संघर्षशील परिवार के बेटे अंकित आशीष मिश्रा ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से UPSC में सफलता प्राप्त कर न केवल रातू, बल्कि पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है। मां ऊषा देवी और पिता प्रेम प्रकाश मिश्रा ने चाय बेचकर अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाई।
संघर्षों के बीच अंकित ने सरस्वती शिशु विद्या मंदिर से प्रारंभिक शिक्षा, जेवियर कॉलेज रांची से इंटरमीडिएट और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से रसायनशास्त्र में स्नातक की पढ़ाई पूरी की।
आज अंकित ने UPSC CAPF परीक्षा में 236वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार, रातू और पूरे झारखंड को गौरवान्वित किया है। आज उनके आवास पर जाकर उन्हें सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
अंकित की सफलता हर उस मां-पिता के संघर्ष और समर्पण को नमन् है, जो अपने बच्चों के सपनों को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। यह सफलता हमारे युवाओं को बताती है कि संकल्प मजबूत हो तो परिस्थितियां कभी मंजिल की राह नहीं रोक सकतीं l
मखमंदरो (रातू) की प्रतिभावान बिटिया आकांक्षा ओझा ने ईस्ट जोन राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर हम सभी को गौरवान्वित किया है।
आज उनके आवास पर जाकर बिटिया को मिठाई खिलाकर बधाई दिया और सम्मानित कर, उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दिया। आकांक्षा का लक्ष्य कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 में स्वर्ण पदक जीतना है। मुझे विश्वास है कि उनकी मेहनत, लगन और संकल्प उन्हें इस लक्ष्य तक अवश्य पहुंचाएगा।
इस अवसर पर रातू मंडल अध्यक्ष सुबोध साहू, महामंत्री पश्चिमी ग्रामीण सुधाकर चौबे, संजीव तिवारी, अजय तिवारी, उमेश दुबे एवं केशव तिवारी सहित अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *