रांची हिनू में कार टक्कर के बाद विवाद, 15 युवकों पर केस दर्ज

रांची : डोरंडा थाना क्षेत्र के हिनू इलाके में कार में टक्कर लगने के बाद शुरू हुआ विवाद हिंसक हो गया। अमन कुमार ने ग्रैंड विटारा के चालक विशाल सिंह समेत करीब 15 युवकों के खिलाफ मारपीट, हथियार से हमला करने और नकदी व सोने

हिनू

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : डोरंडा थाना क्षेत्र के हिनू इलाके में कार में टक्कर लगने के बाद शुरू हुआ विवाद हिंसक हो गया। अमन कुमार ने ग्रैंड विटारा के चालक विशाल सिंह समेत करीब 15 युवकों के खिलाफ मारपीट, हथियार से हमला करने और नकदी व सोने की चेन छीनने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। घटना 6 सितंबर की शाम करीब 7:15 बजे हिनू सेंट्रल बैंक के पास की बताई जा रही है। अमन के अनुसार, वह धुर्वा की ओर से हिनू जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही ग्रैंड विटारा ने उनकी कार में टक्कर मार दी।

Read More : खूंटी पोस्ट ऑफिस में वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, 800 खाते जांच के घेरे में

कार की क्षति को लेकर शुरू हुआ विवाद

टक्कर के बाद वाहन को हुए नुकसान की भरपाई को लेकर दोनों पक्षों के बीच बातचीत शुरू हुई। इसी दौरान अमन के पिता दुर्गेश वर्मन भी मौके पर पहुंच गए। अमन ने शिकायत में आरोप लगाया है कि बातचीत के दौरान ग्रैंड विटारा में सवार युवक ने अपने परिचितों को वहां बुला लिया। कुछ देर बाद कई युवक मौके पर पहुंचे और अमन समेत उनके साथ मौजूद लोगों के साथ मारपीट करने लगे।

लोहे की रॉड और धारदार हथियार से हमले का आरोप

अमन का आरोप है कि मारपीट के दौरान हमलावरों ने लोहे की रॉड और धारदार हथियार का इस्तेमाल किया। इस दौरान उनके पिता दुर्गेश वर्मन के सिर में भी गंभीर चोट लगी। शिकायत के अनुसार, मारपीट के दौरान अमन की जेब से 5 हजार रुपये निकाल लिए गए। वहीं, उनके पिता के गले से सोने की चेन छीनने का भी आरोप लगाया गया है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना की जानकारी मिलने के बाद पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को थाने लेकर गई। अमन की शिकायत के आधार पर डोरंडा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि के लिए संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *