मेदिनीनगर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

पलामू : पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के शहर थाना क्षेत्र स्थित रेडमा चौक पर एक नवविवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। 10 माह पहले शादी हुई वैष्णवी देवी का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर

नवविवाहिता

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

पलामू : पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के शहर थाना क्षेत्र स्थित रेडमा चौक पर एक नवविवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। 10 माह पहले शादी हुई वैष्णवी देवी का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर कम दहेज को लेकर प्रताड़ित करने और हत्या कर घटना को आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है। मृतका की शिनाख्त रेडमा चौक निवासी वैष्णवी देवी, पति सूरज गुप्ता के तौर पर की गई है। घटना के बाद परिजन उसे आनन-फानन में मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आज यानी बुधवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Read More : WhatsApp ने बंद किया पुराने Android फोन का सपोर्ट… जानें वजह

कमरे में फंदे से लटका मिला शव

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 11 बजे वैष्णवी देवी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। ससुराल पक्ष के लोग शव को अस्पताल से ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन पुलिस चौकी के जवानों ने उन्हें रोक दिया और पोस्टमार्टम के बाद ही शव ले जाने की सलाह दी। इसी बीच ससुराल पक्ष ने घटना की जानकारी वैष्णवी के मायके वालों को दी। बुधवार सुबह मायके से पहुंचे परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया।

मां से रात 9 बजे हुई थी बात

मृतका के मामा जीतेंद्र के अनुसार रात करीब 9 बजे वैष्णवी की अपनी मां से सामान्य बातचीत हुई थी। बातचीत के दौरान उसने किसी तरह की परेशानी नहीं बताई थी। जीतेंद्र का कहना है कि रात में सामान्य बातचीत के कुछ घंटे बाद अचानक वैष्णवी के खुदकुशी करने की जानकारी मिलना संदेह पैदा करता है।

दहेज को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप

मायके वालों का आरोप है कि कम दहेज को लेकर वैष्णवी को अक्सर प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों ने आशंका जताई है कि इसी वजह से उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटकाकर घटना को आत्महत्या का रूप दिया गया। वैष्णवी जन्माष्टमी से दो दिन पहले ही मायके से ससुराल आई थी। उसका मायका उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के थाना औडिमोड क्षेत्र में है। वैष्णवी की शादी दिसंबर 2025 में हुई थी।

पति ने क्या बताया?

वैष्णवी के पति सूरज गुप्ता ने मीडिया को बताया कि बीती रात पांच लोगों का खाना बनाकर वह गंगा हॉस्पिटल पहुंचाने गए थे। खाना वैष्णवी ने ही बनाया था। उनके मुताबिक, उनके घर से जाने के बाद यह घटना हुई। सूरज गुप्ता की रेडमा चौक पर फोटो कॉपी की दुकान है। घटना की सूचना शहर थाना पुलिस को दे दी गई है। फिरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही उसकी मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *