नई दिल्ली : दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप (WhatsApp) का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। प्लेटफॉर्म ने कई पुराने स्मार्टफोन्स से अपना सपोर्ट पूरी तरह से बंद कर दिया है। WhatsApp के अपडेट्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट Wabetainfo की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने 8 सितंबर 2026 से पुराने एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) पर चलने वाले हैंडसेट्स पर सेवा समाप्त कर दी है।
Read More : रांची में आज बिजली-पानी संकट, कई इलाकों में सप्लाई रहेगी बंद
Android 5.0 और 5.1 पर बंद हुई WhatsApp सेवा
रिपोर्ट के अनुसार, जो स्मार्टफोन Android 5.0 और 5.1 (Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर रहे हैं, उन पर अब WhatsApp काम नहीं करेगा। जैसे ही इन डिवाइसेस का उपयोग करने वाले यूजर्स ऐप को ओपन करेंगे, उन्हें स्क्रीन पर सेवा बंद होने का एक नोटिफिकेशन और अलर्ट दिखाई देगा। प्रभावित यूजर्स के पास अब केवल यही विकल्प है कि वे अपने स्मार्टफोन को नवीनतम ऑपरेटिंग सिस्टम वर्जन से अपडेट करें। यदि उनके डिवाइस में नया ओएस अपडेट उपलब्ध नहीं है, तो उन्हें मैसेजिंग सेवा जारी रखने के लिए नया हैंडसेट खरीदना पड़ेगा।
WhatsApp ends support for older Android versions today!
Starting today, WhatsApp no longer works on devices with Android 5.0 or 5.1.https://t.co/dU68MD1pJ1 pic.twitter.com/eYkXgd4Qx2
— WABetaInfo (@WABetaInfo) September 7, 2026
WhatsApp ने अप्रैल में ही दी थी चेतावनी
कंपनी ने इस संबंध में अचानक कोई कदम नहीं उठाया है। WhatsApp ने इस साल अप्रैल महीने में ही आधिकारिक ऐलान कर दिया था कि वह पुराने ओएस वाले हैंडसेट्स से सपोर्ट हटाने जा रहा है। इस समयसीमा के खत्म होने के बाद अब व्हाट्सएप का इस्तेमाल करने के लिए स्मार्टफोन में कम से कम Android 6.0 (Marshmallow) या उससे ऊपर का ऑपरेटिंग सिस्टम होना अनिवार्य कर दिया गया है।
भारत समेत कई देशों पर पड़ेगा बड़ा असर
Wabetainfo की रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि भारत, पाकिस्तान और ब्राजील जैसे विकासशील देशों में अभी भी एक बड़ा उपभोक्ता वर्ग पुराने स्मार्टफोन का उपयोग कर रहा है। ये डिवाइस आज भी Android 5.0 या उससे भी पुराने ओएस वर्जन पर संचालित हो रहे हैं, जिसके कारण इस बदलाव का सीधा असर यहां के यूजर्स पर देखने को मिलेगा।
क्यों बंद करना पड़ता है पुराने एंड्रॉयड का सपोर्ट?
WhatsApp समय-समय पर अपने ऐप में नए प्राइवेसी फीचर्स और एडवांस टूल शामिल करता रहता है। ये नए फीचर्स केवल लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्जन के साथ ही अनुकूल (Compatible) होते हैं। सुरक्षा मानकों और तकनीकी सीमाओं के कारण बहुत से आधुनिक फीचर्स पुराने ओएस पर काम नहीं कर पाते हैं। इसी वजह से कंपनी को पुराने सॉफ्टवेयर का सपोर्ट बंद करना पड़ता है।






