लातेहार में TSPC उग्रवादी गिरफ्तार, लोडेड देसी बंदूक बरामद

लातेहार : लातेहार पुलिस को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी (TSPC) के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता मिली है। बालूमाथ थाना क्षेत्र के बरवाटोली (भगिया) से पुलिस ने टीएसपीसी के सक्रिय उग्रवादी रोहन गंझू को एक लोडेड देशी बंदूक के साथ

उग्रवादी
उग्रवादी रोहन गंझू गिरफ्तार

अपनी भाषा में पढ़ें

लातेहार : लातेहार पुलिस को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी (TSPC) के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता मिली है। बालूमाथ थाना क्षेत्र के बरवाटोली (भगिया) से पुलिस ने टीएसपीसी के सक्रिय उग्रवादी रोहन गंझू को एक लोडेड देशी बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है। मंगलवार को कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Read More : गुवा गोलीकांड के शहीदों को CM हेमंत सोरेन ने किया नमन, कहा- वीर अमर रहें

SP कुमार गौरव को मिली थी इनपुट 

मामले की जानकारी देते हुए बालूमाथ के एसडीपीओ (SDPO) उमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि लातेहार पुलिस अधीक्षक (SP) कुमार गौरव को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि टीएसपीसी का एक उग्रवादी अपने घर बरवाटोली आया हुआ है। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए बालूमाथ थाना पुलिस के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर उग्रवादी रोहन गंझू (पिता- करम गंझू) को हथियार समेत धर दबोचा।

आदेश गंझू के इशारे पर वसूलता था लेवी

एसडीपीओ उमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि गिरफ्तार रोहन गंझू पुराना आपराधिक इतिहास वाला उग्रवादी है। उसके खिलाफ लातेहार जिले के बालूमाथ, चंदवा, बारियातू के अलावा चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र में हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट से जुड़े कुल पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पूर्व में भी जेल जा चुका है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि रोहन गंझू टीएसपीसी के कुख्यात कमांडर आदेश गंझू के कहने पर ठेकेदारों और व्यवसायियों से लेवी (रंगदारी) वसूलने का काम करता था।

पहले भी पकड़े जा चुके हैं TSPC के तीन उग्रवादी

गौरतलब है कि बालूमाथ क्षेत्र में पुलिस लगातार उग्रवादियों के खिलाफ शिकंजा कस रही है। इससे पूर्व 11 फरवरी 2026 को पुलिस ने बनवार गांव स्थित पकरुवा जंगल से 50 हजार रुपये के इनामी टीएसपीसी उग्रवादी आदेश गंझू समेत तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया था। उस दौरान उनके पास से देशी पिस्तौल, देशी कट्टा, 35 जिंदा कारतूस और टीएसपीसी के पर्चे बरामद किए गए थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *