गुवा गोलीकांड के शहीदों को CM हेमंत सोरेन ने किया नमन, कहा- वीर अमर रहें

रांची : CM हेमंत सोरेन ने गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर झारखंड के वीरों की शहादत और उनके संघर्ष को याद किया। CM ने कहा कि झारखंड की धरती हमेशा से जल, जंगल, जमीन और

CM हेमंत सोरेन

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : CM हेमंत सोरेन ने गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर झारखंड के वीरों की शहादत और उनके संघर्ष को याद किया। CM ने कहा कि झारखंड की धरती हमेशा से जल, जंगल, जमीन और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले वीरों की धरती रही है। उन्होंने गुवा गोलीकांड के शहीदों से लेकर झारखंड आंदोलन के अनगिनत वीरों तक की कुर्बानी को याद किया।

Read More : BCCI ने India U19 Squad में किया बड़ा बदलाव, रोहित यादव बाहर

शहीदों के संघर्ष और कुर्बानी को किया याद

हेमंत सोरेन ने अपने पोस्ट में कहा कि झारखंड और झारखंडियों के हक के लिए संघर्ष करने वाले वीर पुरुख आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका संघर्ष, उनकी कुर्बानी और उनका सपना हमेशा जीवित रहेगा। उन्होंने गुवा गोलीकांड के शहीदों सहित झारखंड के सभी वीरों की शहादत को नमन किया।

‘गुवा गोलीकांड के वीर शहीद अमर रहें’

CM ने अपने संदेश में कहा, “गुवा गोलीकांड के वीर शहीद अमर रहें! झारखंड के वीर शहीद अमर रहें!” उन्होंने अपने पोस्ट का समापन “जय झारखंड!” के संदेश के साथ किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.