रांची : झारखंड की राजधानी रांची के ऐतिहासिक बड़ा तालाब के समीप मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव देखे जाने के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई और क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की शिनाख्त रांची के कर्बला चौक निवासी मो. सरवर के तौर पर की गई है।
Read More : चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, तमिलनाडु-बंगाल समेत 6 सीटों पर उपचुनाव
कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव रिम्स भेजा
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना की पुलिस पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) भेज दिया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
फिलहाल मौत के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर घटना से संबंधित शुरुआती जानकारी जुटाई है। परिजनों से पूछताछ के साथ-साथ पुलिस आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाल रही है। कोतवाली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह हत्या है या हादसा। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।






