रांची: चैंबर चुनाव को लेकर टीम मुकेश अग्रवाल ने सोमवार को शहर के विभिन्न इलाकों में पदयात्रा कर व्यापारियों एवं चैंबर की विभिन्न एफिलिएटेड बॉडी के सदस्यों से संपर्क साधा। इस दौरान टीम के सदस्यों ने शहर के कई प्रतिष्ठित उद्योगपतियों और समाजसेवियों से मुलाकात कर समर्थन और जीत का आशीर्वाद मांगा।
टीम मुकेश की ओर से शाम सात बजे से लालपुर, कोकर, कांटाटोली और बूटी मोड़ क्षेत्र के व्यवसायियों के साथ बैठक की गई। बैठक में टीम ने अपना विजन प्रस्तुत करते हुए व्यापारियों के हित में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा साझा की। साथ ही टीम के सदस्यों का परिचय कराया गया।
बैठक में थोक वस्त्र विक्रेता संघ के सदस्य भी शामिल हुए। टीम के सदस्यों ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए प्रभावी पहल का भरोसा दिलाया। टीम के अध्यक्ष पद के दावेदार मुकेश अग्रवाल ने कहा कि चैंबर को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं व्यापारियों के हित में प्रभावी मंच बनाने के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता है।
चैंबर के पूर्व अध्यक्ष कुणाल अजमानी, किशोर मंत्री, अर्जुन जालान समेत अन्य पूर्व अध्यक्षों ने टीम मुकेश अग्रवाल को चुनाव में विजयी बनाने की अपील की। बैठक में चंद्रकांत रायपत, अमरचंद बेंगानी, विवेक मोहता, हैप्पी किंगर, सौरव कटारूका, आशीष सिंघानिया और जयदेव ध्रुव, कुणाल विजयवर्गीय आदि मौजूद थे।
इस अवसर पर अमित अग्रवाल, अमित किशोर अग्रवाल, अमित मिश्रा, अशोक प्रधान, आस्था किरण, सीए राज कुमार, डॉ. अभिषेक रामाधीन, माला कुजूर, मनीष जैन, अधिवक्ता निधि झुनझुनवाला, पौरुष जैन, प्रवीण लोहिया, पूर्णेंदु तुलस्यान, राहुल अग्रवाल, राजेश गाडोदिया (आनंद), श्रीकृष्ण अग्रवाल, सुनील कालरा, सुनील गुप्ता, तेजविंदर सिंह, उमंग सुल्तानिया, सुरेश चंद्र अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, अमर चंद बेगानी, पुनीत पोद्दार, मदन प्रसाद, संजय महुरी, कमल अग्रवाल, विनोद जैन, रमन बोड़ा समेत अन्य लोग मौजूद थे। यह जानकारी अमित अग्रवाल ने दी।



