भारी बारिश में OBC मोर्चा का विरोध, सुदिव्य सोनू को श्रद्धांजलि

रांची : राजधानी रांची में सुबह से हो रही भारी बारिश के बावजूद राष्ट्रीय OBC मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पुराना हाईकोर्ट स्थित अंबेडकर चौक, डोरंडा में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा और जाति जनगणना में

OBC मोर्चा
सोनू को श्रद्धांजलि के साथ OBC मोर्चा का काला बिल्ला विरोध।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी रांची में सुबह से हो रही भारी बारिश के बावजूद राष्ट्रीय OBC मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पुराना हाईकोर्ट स्थित अंबेडकर चौक, डोरंडा में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा और जाति जनगणना में OBC कॉलम जोड़ने की मांग को लेकर काला बिल्ला लगाकर सांकेतिक विरोध दर्ज कराया। राजकीय शोक के कारण कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की नारेबाजी नहीं की गई। मोर्चा के नेताओं ने कहा कि बारिश के बावजूद कार्यकर्ता अपनी मांग को लेकर कार्यक्रम में डटे रहे।

Read More : जैन राजनीतिक चेतना मंच की दिल्ली में बैठक, कई प्रस्ताव पारित

OBC कॉलम जोड़ने की मांग पर नेताओं ने क्या कहा?

प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा, “सरकार कहती है सबका साथ सबका विकास, लेकिन OBC की गिनती से ही परहेज कर रही है।” उन्होंने कहा कि पूरे झारखंड में हजारों साथियों ने अपने घर पर ही काला रिबन लगाकर आंदोलन को सफल बनाया है। राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि यह लड़ाई अब रांची से गांव-गांव तक पहुंच गई है और अब गांव से दिल्ली तक कूच होगा। राष्ट्रीय OBC मोर्चा के वरिष्ठ साथी सह झारखंड कौमी ताहिर के अध्यक्ष आजम आजाद ने कहा कि बारिश के बावजूद साथी डटे रहे। उन्होंने कहा, “हमारी मांग साफ है, जाति जनगणना 2027 में OBC कॉलम जोड़ना ही होगा। OBC कॉलम नहीं तो OBC की गिनती नहीं।” आजम आजाद ने कहा कि मंत्री सुदीप कुमार सोनू झारखंड आंदोलन के उनके साथी रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस राज्य में उनकी कमी खलेगी, जो अपूरणीय है।

शांतिपूर्ण विरोध को कमजोर न समझे सरकार

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष उत्कर्ष कुमार ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने आज शोक का सम्मान करते हुए कोई नारेबाजी नहीं की। उन्होंने कहा कि सरकार उनके शांतिपूर्ण विरोध को कमजोर न समझे। उत्कर्ष कुमार ने कहा कि अगर OBC कॉलम नहीं जोड़ा गया तो आने वाले दिनों में पूरे झारखंड में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

कार्यक्रम में कई लोग रहे मौजूद

मौके पर प्रदेश वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश साहू, डॉ. दिलीप सोनी, प्रो. भरत ठाकुर, रविंद्र यादव, विनोद कुमार गोप, सुबोध कुमार ठाकुर, मो. इसराइल खालिद, अजय कुमार, मोहम्मद मोईन, परवेज अहमद, डॉ. शिवानंद काशी, केपी यादव, सच्चिदानंद गोप, बृजेश कुमार, बालेश्वर ठाकुर, रोहित कुमार, छात्र नेता रवि कुमार और सचिंद्र गोप समेत कई लोग उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *